फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Snehalaya 8-year-old child, chandigarh crime, city news

स्नेहालय में 8 साल के बच्चे से कुकर्म, आरोपी निकला नाबालिग

Wed, 01 Feb 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 01 Feb 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Snehalaya 8-year-old child, chandigarh crime, city news
- फोटो : Demo Pic
शहर के एक स्नेहालय में 8 साल के लड़के के साथ वहीं पर रहने वाले नाबालिग द्वारा कुकर्म करने का मामला उजागर हुआ है। बच्चे से कुकर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। मलोया पुलिस थाना ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ पोक्सो एक्ट और धारा 377 के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


स्नेहालय की सुपरिंटेंडेंट मुकेश लता ने मलोया थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को पीड़ित बच्चे ने आरोपी किशोर के खिलाफ उसके साथ कुकर्म करने की शिकायत दी थी।  पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद स्नेहालय से बच्चे को लेकर सेक्टर 16 जनरल अस्पताल में मेडिकल करवाया। मेडिकल के दौरान डाक्टरों ने बच्चे से कुकर्म होने की पुष्टि की। इसके बाद मलोया थाना पुलिस ने 14 वर्षीय किशोर के खिलाफ सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


डीएसपी दीपक यादव ने बताया कि मंगलवार को मलोया थाना पुलिस ने स्नेहालय से आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया। बोर्ड ने आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया। कार्रवाई के बाद पुलिस ने पीड़ित बच्चे को वापिस स्नेहालय में छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि 8 वर्षीय बच्चे की मां की पिछले साल मौत हो गई थी। बच्चे का पिता बहुत शराब पीता था।  वह उसे छोड़कर चला गया था। जिसके चलते बच्चे के उज्ज्वल भविष्य के लिए उसको स्नेहालय में भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed