फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   snatching with lady snatching with old lady in chandigarh

मंदिर से लौट रहीं 2 महिलाओं से स्नैचिंग, सोने की चेन छीनी

Mon, 03 Oct 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 03 Oct 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
snatching with lady snatching with old lady in chandigarh
स्नैचिंग - फोटो : demo pics
चंडीगढ़ में स्नैचिंग की वारदातों को रोक पाने में पुलिस नाकाम साबित हुई है। रविवार को एक बार फिर दो जगह महिलाओं से स्नैचिंग की वारदातें सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार सेक्टर-46 निवासी निवासी संतोष के गले से बाइक सवार सोने की चेन तोड़ ले गए।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि वह सुबह सेक्टर 46 मंदिर से घर लौट रही थी। जैसे ही वह हाउस नंबर-213 के पास पहुंची कि पीछे से बाइक सवार दो युवक चेन छीनकर भाग गए। महिला ने बताया कि जिस बाइक पर बदमाश आए थे उस पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। इसके बाद महिला की शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वही एक अन्य मामले में शॉपिंग के लिए  सेक्टर 22 गई महिला के हाथ से बदमाश पांच सौ का नोट छीनकर फरार हो गया। मोहाली  फेज पांच की रहने वाली स्वाति रविवार को सेक्टर 22 में शॉपिंग करने आई थी। महिला द्वारा पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि वह एससीओ नंबर 12 केसामने खड़ी थी। इस दौरान उसने पांच सौ का नोट निकाला ही था कि एक भिखारी जैसा दिखने वाला युवक उसकेपास आया और हाथ से पांच सौ का नोट छीनकर भाग गया। महिला ने युवक का पीछा भी किया लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। महिला ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed