{"_id":"58f734454f1c1bca588b4593","slug":"snatching-in-chandigarh-vvip-resident-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"VVIP एरिया में बिना हेलमेट ट्रिपलिंग कर रहे युवक छीन ले गए मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
VVIP एरिया में बिना हेलमेट ट्रिपलिंग कर रहे युवक छीन ले गए मोबाइल
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 19 Apr 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
mobile snatching
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के स्लम व मार्केट एरिया के बाद बिना हेलमेट ट्रिपलिंग करते बाइक सवार स्नेचरों ने वीवीआईपी रेजिडेंट एरिया को निशाना बनाया। बुधवार की शाम पहली वारदात सेक्टर-2 स्थित गुरूद्वारे के पास और दूसरी सेक्टर-31 में अलग-अलग युवकों के साथ हुआ। पीडि़त की शिकायत पर संबंधित थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है।
स्नेचिंग की पहली वारदात में शिकायत गांव नाडा, मोहाली निवासी रामकृष्ण ने दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि चंडीगढ़ सेक्टर-2 में अपने दोस्त के पास आया था। उससे मिलने के बाद देर शाम घर को निकला और जैसे ही गुरूद्वारे के पास पहुंचा होगी कि सामने से एक बाइक सवार तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया।
आरोपी उसके पास से 1950 रूपए सहित मोबाइल लेकर फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। स्नेचिंग की दूसरी वारदात कबाड़ी मार्केट, हल्लोमाजरा के पास मंगलवार शाम हुआ। पुलिस में शिकायत हल्लोमाजरा निवासी पंकज कुमार ने दर्ज करवाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मार्केट की ओर से पैदल घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक जानकार का कॉल आया और वह बात करने लगी। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार 2 युवक उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीडि़त की शिकायत पर सेक्टर-31 थाना पुलिस मामले की जांच में लगी है।