फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   smuggling in pak border, three smuggler arrest, pakistani sim, bathinda police, bathinda

पाक बॉर्डर पर तस्करी: 3 किलो हेरोइन और 22 लाख समेत 3 धरे

Thu, 28 Apr 2016 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा।
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा। Updated Thu, 28 Apr 2016 03:08 PM IST
विज्ञापन
smuggling in pak border, three smuggler arrest, pakistani sim, bathinda police, bathinda
एसएसपी का कहना है कि आरोपियों से इस मामले में गहराई से पूछताछ - फोटो : amarujala
बठिंडा पुलिस ने चार किलो हेरोइन और 22 लाख 80 हजार ड्रग मनी समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान संदीप सिंह, फुमण सिंह निवासी रानिया जिला सिरसा हरियाणा और भूपिंदर सिंह गोरा निवासी परसराम नगर बठिंडा के तौर पर हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना संगत में मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


एसएसपी स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि संदीप सिंह, फुमण सिंह और भूपिंदर सिंह गोरा पाकिस्तान वार्डर से हेरोइन और करेंसी लेकर गांव पथराला के पास मोटरसाइकिल पर डिलीवरी देने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके आधार पर पुलिस ने मंगलवार देर रात नाकाबंदी की मोटरसाइकिल पर सवार उक्त तीनों आरोपियों को रोका।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान उनके पास से 4 किलो हेरोइन, 6 पाकिस्तान के सिम, एक मोटरसाइकिल, दो पिस्तौल और 22 लाख 80 हजार बरामद किए गए। हेरोइन की कीमत 20 करोड़ बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना संगत में मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि संदीप और फुमन सिंह जो कि दोनों सगे भाई हैं, वे दो सगी बहनों के साथ ही शादीशुदा हैं। उन्होनें बताया कि उक्त दोनों आरोपियों की पत्नियों की बहनें जो फिरोजपुर, अमृतसर बार्डर एरिया में रहती हैं, उनके साथ आरोपियों का संपर्क था। वहां से ही पूरा यह नेटवर्क चलाया जा रहा था।


उन्होंने बताया कि वार्डर एरिया के पास होने का फायदा उठाकर उक्त आरोपी अपनी सालियों की सहायता से खेप को लेकर आए थे। उन्होंने आगे यह खेप दिल्ली और पंजाब के विभिन्न हिस्सों में देनी थी। एसएसपी का कहना है कि आरोपियों से इस मामले में गहराई से पूछताछ की जा रही है। भविष्य में कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed