{"_id":"64c60e72fae8634bd403c9b3","slug":"six-inmates-beat-up-one-in-rohtak-district-jail-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जेल में टीवी रिमोट के बाद दूध पर भिड़े बंदी, छह ने मिलकर एक को बाथरूम में पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak News: जेल में टीवी रिमोट के बाद दूध पर भिड़े बंदी, छह ने मिलकर एक को बाथरूम में पीटा
Sun, 30 Jul 2023 12:54 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:54 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक शिवाजी कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय मानिक ने शिकायत दी है कि वह हत्या के प्रयास के मामले में सुनारिया जेल में हवालाती के तौर पर बंद है। दूध को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद छह बंदियों ने मानिक को पीट दिया।
विज्ञापन
रोहतक जिला जेल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक जिला जेल में टीवी के रिमोट के बाद अब दूध की थैली को लेकर बंदियों में मारपीट हो गई। छह बंदियों ने एक बंदी को बाथरूम में ले जाकर जमकर पीटा। घायल को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शिवाजी कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय मानिक ने शिकायत दी है कि वह हत्या के प्रयास के मामले में सुनारिया जेल में हवालाती के तौर पर बंद है। शनिवार को दोपहर दो बजे बैरक नंबर पांच के कमरा नंबर चार में वह अपने हिस्से की दूध की थैली लेकर आ गया। इस बात को लेकर उसकी हवालाती अरुण व अशोक के साथ कहासुनी हो गई। उस समय तो मामला शांत हो गया लेकिन थोड़ी देर बाद अरुण व अशोक झज्जर के दूबलधन निवासी नमन, भाली आनंदपुर निवासी समीर व लखबीर उर्फ लखा और एक अन्य बंदी के साथ आए।
विज्ञापन
आरोपी उसे बाथरूम में बुलाकर ले गए, जहां जमकर पीटा। सिर में नाक, मुंह व सिर में मुक्के मारे। शोर सुनकर अन्य बंदी व जेल सुरक्षाकर्मी आए और उसे छुड़वाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। बता दें कि दो सप्ताह पहले जेल में टीवी के रिमोट को लेकर बंदियों के बीच मारपीट हो गई थी। सोनीपत जिले के एक बंदी को अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा था।
विज्ञापन