फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six accused arrested with 62.30 lakhs rupees in Khanna

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 62.30 लाख की हवाला रकम समेत छह को दबोचा

Wed, 20 Mar 2019 09:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 Mar 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
Six accused arrested with 62.30 lakhs rupees in Khanna
सांकेतिक तस्वीर

पुलिस के नारकोटिक्स सेल ने नाकाबंदी दौरान छह लोगों को हवाला के 62 लाख 30 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लुधियाना से आयकर विभाग (जांच शाखा) के अधिकारियों को बुलाकर पकड़ी गई रकम और आरोपियों उनके हवाले कर दी है। एसएसपी ध्रुव दहिया ने प्रेस वार्ता में बताया एसपी मुकेश कुमार, डीएसपी स्पेशल ब्रांच मनजीत सिंह, नारकोटिक्स सेल के एएसआई सुखवीर सिंह पुलिस पार्टी समेत प्रिसटाइन मॉल के पास नाकाबंदी पर मौजूद थे।

विज्ञापन


 इसी दौरान गोबिंदगढ़ की तरफ से आ रही हरियाणा नंबर की लाल रंग की आई-20 कार को शक के आधार पर रोका गया। कार को मनोज कुमार निवासी मान सरोवर गार्डन नई दिल्ली चला रहा था। उसके साथ विशांत अरोड़ा निवासी मान सरोवर नई दिल्ली और नरिंदर सिंह निवासी राजागढ़ राजौरी गार्डन नई दिल्ली सवार थे। तलाशी दौरान कार की डिग्गी में पड़े डिब्बे में छिपाकर रखे 49 लाख 80 हजार रुपये बरामद किए गए। रकम के बारे में कोई भी ठोस सबूत व दस्तावेज व्यक्ति पेश नहीं कर सके। 
विज्ञापन


इसी नाके पर दूसरे केस में गोबिंदगढ़ की तरफ से आ रही दिल्ली नंबर की सफेद स्विप्ट डिजाइर कार को पुलिस ने शक के आधार पर रोका। कार को गौरव निवासी बड़ौत जिला बागपत (यूपी) चला रहा था। उसके साथ आशु गोयल और राज कुमार निवासी बड़ौत सवार थे। तलाशी में कार में पड़े बैग और टिफिन में छिपाकर रखे साढ़े 12 लाख रुपये बरामद हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Six accused arrested with 62.30 lakhs rupees in Khanna
सांकेतिक तस्वीर

तीनों भी रकम के बारे में कोई सबूत नहीं दिखा सके। एसएसपी के मुताबिक पुलिस का मानना है कि यह रकम हवाला कारोबार की है। आयकर विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी देकर पकड़ी गई रकम और आरोपी उन्हें सौंप दिए गए हैं। 

एक किलो हेरोइन समेत नाइजीरियन काबू
पुलिस ने एक नाइजीरियन युवक को एक किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान हैरीसन चिंदू नाजी निवासी एफएफ भगत सिंह मार्ग बगडोला राजनगर नई दिल्ली के तौर पर हुई।  एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि एसपी मुकेश कुमार, डीएसपी स्पेशल ब्रांच मनजीत सिंह की पुलिस पार्टी ने प्रिसटाइन मॉल के पास नाकाबंदी की थी।

इसी दौरान गोबिंदगढ़ की तरफ से आ रही दिल्ली नंबर की टोयटा कैमरी कार को शक के आधार पर रोका गया। कार नाइजीरियन चला रहा था। तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के साथ लिफाफे में लपेट कर रखी 1 किलो हेरोइन और 5 ग्राम क्रैक कोकीन बरामद हुई। आरोपी से चार मोबाइल और चांदी की एक चेन भी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed