फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sit was established for inquiry the matter of dera chief

डेरामुखी से संबंधित सभी मामलों की जांच के लिए SIT का गठन, नपेंगे सब

Sun, 03 Sep 2017 12:20 AM IST
प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़ Updated Sun, 03 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
 sit was established for inquiry the matter of dera chief
chandigarh

हरियाणा पुलिस ने डेरामुखी से संबंधित सभी मामलों की जांच के लिए (स्पेशल इन्वस्टीगेशन टीम) एसआईटी का गठन कर दिया है। यह एसआईटी डेरामुखी से लेकर इस मामले में दर्ज हुए अब तक के सभी मुकदमों की जांच करेगी। फिर चाहें वह डेरा समर्थकों पर देश द्रोह मुकदमा हो या हनीप्रीत के खिलाफ जारी किया गया लुक आउट नोटिस।

विज्ञापन


पढ़ें: डेरा में पसरा सन्नाटा, आधे पौने दामों में बेचने रहा अपने दुधारू पशु
विज्ञापन


पंचकूला में हुई आगजनी की घटनाओं से लेकर सिरसा तक हुए उपद्रव की जांच यह एसआईटी करेगी। सरकार ने एसआईटी में एडीजीपी क्राइम पीके अग्रवाल की अध्यक्षता में बनाई है। वे अपनी पसंद के अन्य अधिकारियों को एसआईटी में शामिल करेंगे। जिसमें एसपी से लेकर थानेदार स्तर के कई योग्य अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि हाईकोर्ट ने राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद प्रदेश में हुई हिंसा और इस दौरान दर्ज हुए मामलों की जांच के लिए एसआईटी के गठन के आदेश दिए हैं। एसआईटी का काम इन सभी मामलों में पुलिस की जांच की निगरानी करना होगा। हाईकोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि यह एसआईटी का प्रमुख एडीजीपी स्तर से कम पद का अधिकारी न हो।

पढे़ं: राम रहीम समर्थकों की हिंसा से रेलवे को 58 लाख का नुकसान

यह कहा है हाईकोर्ट ने
दर्ज सभी एफआईआर में से किसी भी एफआईआर की कैंसिलेशन रिपोर्ट हाईकोर्ट को जानकारी दिए बिना दायर नहीं होगी। एसआईटी इलाका मजिस्ट्रेट को जांच की स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी और इस रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद इलाका मजिस्ट्रेट अपनी रिपोर्ट कोर्ट मे पेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed