फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sister in law was knocked down with a knife

जीजा ने पार की हदें, 10 साल की बच्ची के सामने दी रुह कंपाने वाली सजा

Thu, 30 Mar 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 30 Mar 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
sister in law was knocked down with a knife
- फोटो : demo pic
घर में मामूली से विवाद क्या हुआ जीजा ने रिश्तों का भी लिहाज नहीं किया, हदें पार कर डालीं।  मामूली से विवाद को लेकर जीजा ने साली को ऐसी सजा दी जिसे सुनकर आपकी रुह कांप जायेगी। घटना पंजाब के लुधियाना के गांव भट्टियां की हजूरी बाग कालोनी की है। जहां एक शख्स ने पारिवारिक कलेश के चलते चाकू से गोदकर अपनी साली की हत्या कर दी।
विज्ञापन


आरोपी ने अपनी साली पर ताबड़तोड़ आठ वार किए। हत्या करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। आरोपी ने कुछ समय बाद खुद ही घटनास्थल पर आकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। वहीं पुलिस दावा है कि आरोपी को गिरफ्तार किया है। मृतका  की पहचान सुखविंदर कौर (37) से रूप में हुई है। पुलिस ने सुखविंदर के पति की शिकायत पर उसके जीजा सुखदेव सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी को वीरवार अदालत में पेश करेगी। थाना लाडोवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर वरुणजीत सिंह ने बताया कि सुखविंदर का पति महिंद्रू फेरी लगाकर कपड़े बेचता है। उसकी एक दस साल की बेटी भी है। आरोपी सुखदेव के साथ उनका पारिवारिक विवाद चल रहा था। पहले भी उनमें कई बार कहासुनी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

10 साल की बच्ची के सामने भी नहीं पसीजा दिल

sister in law was knocked down with a knife
बुधवार को महिंद्रू अपने काम पर चला गया। उसकी पत्नी सुखविंदर और उसकी दस वर्षीय बेटी ही घर पर थी। करीब साढ़े दस बजे सुबह आरोपी सुखदेव तेजधार हथियार के साथ घर में घुस गया। आरोपी ने जाते ही सुखविंदर के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान सुखविंदर की दस साल की बेटी बीच में आई तो आरोपी ने उसे पीछे कर चाकू से वार करने शुरू कर दिए। इससे सुखविंदर गंभीर रूप से घायल हो गई।

शोर मचने पर आरोपी भागने लगा। इस पर इलाके के लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की। आरोपी उन्हें भी जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गया। इलाके के लोगों का कहना है कि कुछ समय बाद आरोपी घटनास्थल पर और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। जिसके बाद पुलिस आरोपी को वहां से लेकर चली गई।  

थाना लाडोवाल के एसएचओ वरुणजीत सिंह ने कहा कि आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था। पुलिस ने बाद में नई कचहरी के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सुखविंदर का शव वारिसों के हवाले कर दिया है। 

तलाक के लिए सुखविंदर को जिम्मेदार मानता था आरोपी
आरोपी सुखदेव के साथ सुखविंदर की ननद की शादी हुई थी। उसकी किसी कारणवश मौत हो गई। उसकी मौत के बाद सुखविंदर कौर ने अपनी बहन की शादी आरोपी सुखदेव के साथ करवा दी। सुखदेव और सुखविंदर की बहन की भी आपस में नहीं बनी और दोनों में तलाक हो गया। सुखदेव तलाक के लिए सुखविंदर को ही जिम्मेदार ठहराता था और उसे लगातार धमकियां दे रहा था कि वह उसे जान से मार देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed