जीजा ने किया रेप, बहन ने दिया साथ
सगी बहन के पास रहने आई विवाहिता के साथ उसी के जीजा ने रेप किया। बहन ने भी पति का साथ दिया। ये शर्मनाक घटना चंडीगढ़ की है। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की।
पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराई। वहां से उसके स्वैब जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।
पति से तलाक हो चुका है पीड़िता का
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उसकी शादी कुछ समय पहले हुई तो पति से अनबन रहने की वजह से उसका तलाक हो गया। तीन जुलाई को उसकी मां की भी मौत हो गई। उसकी आरोपी बहन और जीजा उसे अपने साथ अपने घर ले आए। आरोपियों ने अन्य आरोपियों के साथ मिल उसके साथ दुराचार किया।
आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।