फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sirsa young man and woman consumed poison in a hotel in Fatehabad

Fatehabad News: होटल के केबिन में सिरसा के युवक-युवती ने खाया जहर, तबीयत बिगड़ी, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 22 Aug 2023 08:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 22 Aug 2023 08:20 PM IST
सार

युवक और युवती की हालत बिगड़ने के मामले में बताया जा रहा है कि दोनों मोटरसाइकिल पर आए थे। होटल में दोनों ने पहले कमरा मांगा लेकिन फिर केबिन में बैठ गए और कहा कि पहले कुछ खा-पी लेते हैं। मगर थोड़ी देर बाद ही दोनों की हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन
Sirsa young man and woman consumed poison in a hotel in Fatehabad
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

फतेहाबाद के हिसार-सिरसा रोड पर स्थित अरोमा होटल के केबिन में जहर खाने से सिरसा निवासी युवक-युवती की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को गंभीर हालत में हुडा सेक्टर स्थित निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां पर युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है जबकि युवती बातचीत करने की हालत में थी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक-युवती ने जहरीला पदार्थ निगला है। घटना की सूचना मिलते ही शहर पुलिस टीम होटल में पहुंची और यहां पर संचालक और कर्मचारियों के बयान लिए। इसके बाद अस्पताल में पहुंची। केबिन की मेज से हेलमेट और चुन्नी भी मिली है।
विज्ञापन


मामले के मुताबिक दोपहर करीब तीन बजे युवक और युवती अरोमा होटल पहुंचे। दोनों होटल के केबिन में बैठे और पानी मंगवाया। करीब 10 से 15 मिनट बाद युवक और युवती की हालत बिगड़ गई। होटल संचालक ने दोनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल पहुंचाया। युवक की पहचान सिरसा के डबवाली क्षेत्र के गांव कालूआना निवासी पवन कुमार और युवती की पहचान सिरसा जिले के ही गांव भंभूर निवासी नीलम के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरा मांगा लेकिन फिर केबिन में बैठे

युवक और युवती की हालत बिगड़ने के मामले में बताया जा रहा है कि दोनों मोटरसाइकिल पर आए थे। होटल में दोनों ने पहले कमरा मांगा लेकिन फिर केबिन में बैठ गए और कहा कि पहले कुछ खा-पी लेते हैं। मगर थोड़ी देर बाद ही दोनों की हालत बिगड़ गई।


 

अरोमा होटल में युवक और युवती की हालत बिगड़ी है। मौके से दो गिलास और पानी की बोतल मिली है। आशंका है कि कोई जहरीला पदार्थ खाया है। परिजनों को सूचना दे दी गई। दोनों के बयान लेने के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा। - महेंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed