{"_id":"57348c294f1c1b9b3791a425","slug":"shot-to-german-resident-nri-by-alcohol-smuggler","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मनी वासी एनआरआई को शराब तस्कर ने गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जर्मनी वासी एनआरआई को शराब तस्कर ने गोली मारी, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Fri, 13 May 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
एनआरआई को गोली मारने की जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के जालंधर में गांव सोफीपिंड में एक शराब तस्कर ने एनआरआई पर दो गोलियां दागकर उसे घायल कर दिया। एनआरआई को जोशी अस्पताल भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एनआरआई गुरमेल सिंह आठ महीने पहले ही जर्मनी से आया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी जोरावर और एनआरआई गुरमेल सिंह में पहले अच्छे संबंध थे। बाद में वे किसी बात पर रंजिश रखने लगे। पुलिस ने ढाई महीने पहले आरोपी जोरावर को अवैध शराब समेत काबू किया था। वह चार दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था।
विज्ञापन
आरोपी जोरावर को शक था कि उसको एनआरआई ने रंजिश के तहत गिरफ्तार करवाया है। वीरवार को आरोपी जोरावर ने बदला लेने के लिए एनआरआई पर गोलियां दाग दीं। इस दौरान उसके साथ चार अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
गुरमेल सिंह को जोशी अस्पताल दाखिल करवाया गया है, उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गुरमेल पर दो गोलियां दागी गई हैं, जो उसकी दाहिनी जांघ पर लग गई। आरोपी के साथ चार और लोग थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।