{"_id":"58767a144f1c1b577fba9ecc","slug":"shopping-in-us-account-of-the-computer-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर टीचर के खाते से की यूएस में शॉपिंग, साइबर सेल को जांच सौंपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंप्यूटर टीचर के खाते से की यूएस में शॉपिंग, साइबर सेल को जांच सौंपी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 12 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Fraud
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-56 निवासी एक कंप्यूटर टीचर के अकाउंट से 40 हजार रुपये उड़ाकर साइबर अपराधियों ने यूएसए से शॉपिंग कर डाली।
इसका पता पीड़ित को खाते से 40 हजार रुपये कटने के बाद चला। उन्होंने सेक्टर-34 थाना पुलिस को इसकी सूचना दी तो मामला साइबर क्राइम से जुड़ा होने पर इसे साइबर सेल को ट्रांसफर कर दिया गया।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-56 निवासी तेजिंदर सिंह ने बताया कि वह सेक्टर-56 में कंप्यूटर कोचिंग देते हैं। उन्होंने बताया कि उनके एक्सिस बैंक अकाउंट में 1.40 लाख रुपये थे। शुक्रवार शाम उनके मोबाइल पर अकाउंट से पैसे कटने का मैसेज आया। एक के बाद एक 6 मैसेज में कुल 40 हजार रुपये उनके खाते से कट गए। पहले एसएमएस के बाद उन्होंने अपना कार्ड ब्लॉक करवाया। इस कारण बाकी रकम बच गई।
तेजिंदर सिंह के अनुसार उन्होंने अपनी आई-10 बेची थी। उसके पैसे मिलने के बाद उन्होंने एक्सिस बैंक में पैसे जमा कर दिए थे। उन्होंने बताया कि पैसा जमा करने के दूसरे दिन ही अकाउंट से पैसे कटे हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार कस्टमर केयर पर हुई बात के अनुसार उनके खाते से कटे पैसे से यूएसए में शॉपिंग की गई है।