Jalandhar News: जालंधर में दुकानदार की हत्या, हत्यारे ने दुकान में चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट
बिल्ला की हत्या से इलाके में सनसनी फैली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। शव पर तीन गहरे घाव मिले हैं। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के सबसे पुराने इलाके बस्ती गुजां मेन बाजार में सोमवार सुबह किराना दुकानदार की लुटेरे ने महज आठ हजार रुपये की खातिर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। हत्या करने के बाद लुटेरे दुकान से आठ हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। यह इलाका स्पोर्ट्स मार्केट से जुड़ा है और इस वारदात से व्यापारियों में भी खासी दहशत फैल गई है।
घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक बिल्ला किराना स्टोर के मालिक परमजीत अरोड़ा उर्फ बिल्ला सुबह छह बजे रोजाना दुकान खोलते थे। उनका घर दुकान के ऊपर ही है। यही वजह है कि वह जल्दी नीचे आकर दुकान खोल लेते थे। सोमवार सुबह दुकान खोलकर काउंटर पर बैठे थे कि साढ़े छह बजे के करीब एक लुटेरा दुकान में घुसा। उसने चाकू से बिल्ला पर हमला बोल दिया। वह तब तक वार करता रहा जब तक बिल्ला की मौत नहीं हो गई। इसके बाद फरार हो गया।
चीख सुनकर परिजन नीचे पहुंचे तो देखा कि बिल्ला खून से लथपथ पड़े थे। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर एसीपी गगनदीप सिंह घुम्मण, एसएचओ कमलजीत सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी निकलवाए।
पुलिस को एक लुटेरा बिल्ला की दुकान की तरफ जाता दिखाई दिया। पुलिस ने रविवार सुबह की सीसीटीवी निकलवाई तो पाया कि हत्यारा रविवार सुबह भी इस इलाके में आया था और पूरा इलाका देखकर गया था। पुलिस को रविवार की सीसीटीवी में दो हत्यारे और सोमवार की सीसीटीवी में अकेला हत्यारा मिला है।
बिल्ला की हत्या से इलाके में सनसनी फैली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। शव पर तीन गहरे घाव मिले हैं। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सरकार पूरी तरह से फेल
पंजाब में आए दिन लूट, गोलीकांड, कत्लेआम की वारदातों ने आम नागरिकों में भय और चिंता का वातावरण पैदा कर दिया है। लगातार कारोबारियों और व्यापारियों को फिरौती व लूट का निशाना बनाया जा रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और व्यापारी संगठन के प्रमुख रविंदर धीर ने कहा कि इस वातावरण से कारोबारी और व्यापारी सकते में हैं।
दुकानदार की हत्या पर बाजार किया बंद
दुकानदार की हत्या के बाद मार्केट के दुकानदारों में भारी रोष है। इसके बाद दुकानदारों ने दुकानें बंद कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए मार्केट के प्रधान राजू मदान और बस्ती गुजा मंदिर के वाइस प्रेजिडेंट सतपाल, दुकानदार रमन उप्पल, रमनदीप सिंह, विमल ने कहा कि यहां आए दिन नशेड़ी लोग वारदात को अंजाम दे रहे हैं लेकिन प्रशासन सख्ती से कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि मृतक बिल्ला के संस्कार के बाद ही दुकानें खोली जाएंगी। परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने 2500 रुपये की मांग की थी। इस पर दुकानदार ने कहा कि मैंने अभी दुकान खोली है, आपको पैसे कहां से दे दूं।