फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shivsena leader shot dead in Gurdaspur

गुरदासपुर में सरेराह शिवसेना नेता की गोली मारकर हत्या, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Sat, 06 Apr 2019 06:35 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: देव कश्यप Updated Sat, 06 Apr 2019 06:35 AM IST
विज्ञापन
Shivsena leader shot dead in Gurdaspur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

शिवसेना बाल ठाकरे के जिला उप प्रधान अजय सलारिया (23) की पुराना शाला चौक में कुछ युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता इकट्ठे हो गए।

विज्ञापन


सभी का कहना था कि इस घटना के पीछे पुलिस की लापरवाही है। क्योंकि चार दिन पहले हमलावरों के आने की जानकारी पुलिस को शिवसेना की ओर से दी गई थी। लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। इस वजह से इतनी बड़ी वारदात हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अजय सलारिया शिवसेना बाल ठाकरे का जिला उपाध्यक्ष था। वह शिवसेना जिला अध्यक्ष वरिंदर मुन्ना के साथ अक्सर पार्टी के कामों को लेकर जाया करता था। तीन युवक, जो कई मामलों में पहले ही वांछित हैं। अक्सर पुराना शाला चौक में पहुंचकर गुंडागर्दी करते थे। वरिंदर मुन्ना उनको रोकता था। युवक उसको धमकियां दे रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुन्ना पिछले कुछ दिनों से देश से बाहर था। शुक्रवार शाम को जब अजय सलारिया पुराना शाला चौक से गुजर रहा था तो इतने में तीन युवक मीता, प्रिंस और दीप वहां पहुंचे और अजय से मारपीट करनी शुरू कर दी। अजय जान बचाते हुए एक दुकान में घुसा तो तीनों ने उसे दुकान से बाहर निकलने को कहा। इसी दौरान आरोपियों ने अजय सलारिया पर दो गोलियां चला दी। 

Shivsena leader shot dead in Gurdaspur
सांकेतिक तस्वीर

एक गोली अजय के पेट के पास लगी और एक बाजू पर लगी। गोली मारने के बाद हमलावर मौके पर फरार हो गए। अजय को गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिविल अस्पताल में शिवसेना बाल ठाकरे के राज्य उप प्रमुख हरविंदर सोनी ने बताया कि तीन दिन पहले पुलिस को अलर्ट किया गया था कि तीनों आरोपी शाम छह-सात बजे पुराना शाला चौक में गुंडागर्दी करते हैं, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। हैं। अजय सलारिया पुत्र सौदागर सिंह निवासी जगतपुर खुर्द की माता बेटे के शव को देखकर बेसुध हो गई। अजय के पिता उसे विदेश में भेजने की तैयारी कर रहे थे। 

पुराना शाला में शाम के वक्त दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ जिसमें एक गुट की ओर से चलाई गई गोली में अजय सलारिया की मौत हो गई है। तीन युवकों को ट्रेसआउट कर लिया गया है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। शिव सेना की ओर से जानकरी मिली थी कि कुछ पीओ आकर हंगामा करते हैं, जिसके बाद हमने वहां पुलिस को भेजा था, लेकिन मौके पर पुलिस को कोई नहीं मिला था। -स्वर्णदीप सिंह, एसएसपी गुरदासपुर 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed