{"_id":"589c2f754f1c1b875237ae2d","slug":"shamefull-deed-twenty-boys-changed-name-and-religion-in-documents-for-recruitment-in-indian-army","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेना में भर्ती होने को 20 युवकों ने किया वो कारनामा, आपको कर देगा शर्मसार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना में भर्ती होने को 20 युवकों ने किया वो कारनामा, आपको कर देगा शर्मसार
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
Updated Tue, 21 Feb 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
सेना में भर्ती को रैली
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में भर्ती होने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। ऐसा ही एक कारनामा 20 युवकों ने किया, जिसे जानकार आपको भी शर्म आ जाएगी। मामला अंबाला कैंट में सामने आया।
सेना में भर्ती होने के लिए बीस युवाओं ने जहां फर्जी सर्टिफिकेट दिए, वहीं भर्ती के लिए कथित रूप से धर्म भी बदल दिया। दस्तावेजों में गलत जानकारियां दी गईं, जबकि पहचान साबित करने के लिए भी झूठी जानकारी सेना भर्ती केंद्र अंबाला में दी।
जांच में यह सब पकड़ में आ गया, जिसके बाद पुलिस ने सेना भर्ती केंद्र अंबाला छावनी के निदेशक कर्नल विक्रम सिंह की शिकायत पर 24 युवाओं पर मामले दर्ज किया गया है। पुलिस ने इन सभी की तलाश शुरू कर दी है।

कागजों की जांच के दौरान हुआ खुलासा
सेना में भर्ती को रैली
- फोटो : DEMO PHOTO
जानकारी के अनुसार मुलाना हलके में सेना भर्ती के लिए युवाओं ने शारीरिक दक्षता टेस्ट दिए थे। यह सेना भर्ती केंद्र अंबाला के तहत आयोजित हुई थी। सेना में भर्ती होने के लिए करीब बीस युवाओं ने सेना अधिकारियों को ही गुमराह करने की कोशिश कर दी।
सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब सेना की ओर से इन आवेदकों के कागजातों की जांच की गई, तो यह खुलासा हुआ, जिसे देखकर सेना अधिकारी भी चौक गए। एक या दो नहीं बल्कि बीस युवाओं ने जहां फर्जी प्रमाणपत्र दिए, वहीं कागजातों में भी हेरफेर कर दिया।
इतना ही नहीं किसी ने इन कागजों में अपना धर्म ही बदल दिया, जबकि पहचान संबंधी दस्तावेजों में भी झूठी जानकारियां दे दी। इसी को लेकर यह जानकारी सेना अधिकारियों ने अपने उच्चाधिकारियों को दी हैं। अब पुलिस ने सेना भर्ती केंद्र के निदेशक की शिकायत पर करीब बीस युवाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इनके खिलाफ हुआ दर्ज मामला
सेना में भर्ती को रैली
- फोटो : DEMO PHOTO
थाना अंबाला छावनी में शिकायतकर्ता कर्नल विक्रम सिंह डायरेक्टर आर्मी भर्ती अंबाला छावनी ने शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत पर आरोपी दलजीत, बलजिंद्र, लखविद्र, सुरेश, सतीश, राहुल, अंकुश, सुनील, सोहन, हरदीप, कृष्ण, अंग्रेज, सुधीर, विष्णु, भूपिंद्र, संदीप, सुनील, आकाश, रवि व पवन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह चार अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
कैंट थाना के एसएचओ सूरज कुमार का कहना है कि सेना भर्ती केंद्र के अधिकारियों की ओर से 24 युवाओं के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। इस संबंध में जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।