फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sexually assault case registered, live in relationship, haryana news

4 साल लिव-इन-रिलेशन में रहने के बाद की किसी और से शादी, महिला ने लगाया ये आरोप

Fri, 09 Feb 2018 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना(फतेहाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना(फतेहाबाद) Updated Fri, 09 Feb 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
sexually assault case registered, live in relationship, haryana news
- फोटो : Demo Pics
भिवानी के कस्बे की एक तलाकशुदा महिला ने टोहना के रहने वाले अपने लिव इन पार्टनर पर चार वर्ष तक शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। लिव इन में रहे पार्टनर ने अब तलाकशुदा महिला के साथ रहना छोड़ दिया है और किसी और से शादी कर ली है। टोहाना सदर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट रेप और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है। जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला उकलाना पुलिस को शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


भिवानी के एक कस्बे की निवासी महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि  वर्ष 2002 में उसकी शादी टोहाना के एक गांव के युवक से हुई थी। शादी के कुछ सालों बाद उसका पति से मनमुटाव हो गया और उसने कोर्ट में तलाक का केस डाल दिया था। वर्ष 2014 में उसका तलाक हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद उसके ससुराल के मकान के पड़ोस में रहने वाले युवक मनजीत ने उसे बहलाफुसला लिया और शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद मनजीत उसे उकलाना ले गया और यहां पर एक किराए के मकान में वह दोनों साथ-साथ रह रहे थे। मनदीप उससे वर्ष 2014 से लेकर 1 फरवरी 2018 तक लगातार यौन शोषण करता रहा है, लेकिन उसके साथ शादी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उकलाना थाने में किया शिफ्ट मामला: थाना प्रभारी

sexually assault case registered, live in relationship, haryana news
अब जब पांच दिन से मनजीत उससे नहीं मिला तो उसने कई बार मनजीत का फोन मिलाया। फोन पर मनजीत ने कहा कि उसकी शादी हो चुकी है और मुझसे शादी नहीं कर सकता है।

धमकी दी कि अगर उसने यह बात पुलिस में बताई तो उसे जान से मार देगा। जिसके बाद महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर आरोपी के खिलाफ रेप व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।

उकलाना थाने में किया शिफ्ट मामला: थाना प्रभारी
इस बारे में थाना सदर प्रभारी सोमवीर ढाका ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर में रेप व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया है। मामले की जांच उकलाना थाने में दे दी है। अब यह मामला उकलाना थाना पुलिस देखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed