फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sexual Harassment of girl by Youth Akali Leader

अश्लील वीडियो बना अकाली नेता ने किया बार-बार रेप

Sun, 15 Jun 2014 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 15 Jun 2014 10:04 PM IST
विज्ञापन
Sexual Harassment of girl by Youth Akali Leader

नाभा के एक गांव में यूथ अकाली लीडर मेजर सिंह द्वारा एक लड़की के साथ शारीरिक छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। वुमन थाना

विज्ञापन


पुलिस ने लड़की के बयान पर आरोपी अकाली लीडर के खिलाफ शारीरिक छेड़छाड़, उसकी वीडियो बनाने, धमकियां देने और धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

भेज रहा था अश्लील फोटो और वीडियो

Sexual Harassment of girl by Youth Akali Leader

जानकारी के मुताबिक 21 साल की एक लड़की ने 12 जून को एसएसपी हरदियाल सिंह मान को हलफिया बयान के साथ एक दरख्वास्त दी थी। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि यूथ अकाली लीडर मेजर सिंह उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर पिछले कई सालों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है।

एसएसपी ने यह दरख्वास्त आगे वुमन थाना इंचार्ज को मार्क कर दी। जिसने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ शारीरिक छेड़छाड़ और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जबकि दूसरी तरफ पीड़ित लड़की के परिवार वालों में रोष है कि पुलिस ने आरोपी पर धारा 376 नहीं लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ सकती हैं अकाली लीडर की मुश्किलें

Sexual Harassment of girl by Youth Akali Leader

डीएसपी (डी) मनजीत सिंह बराड़ और वुमन थाना इंचार्ज पुष्पा देवी ने कहा कि लड़की ने अपनी दरख्वास्त में रेप की बात नहीं कही थी।

लेकिन अगर लड़की उसके साथ दुराचार होने का बयान देती है, तो धाराओं में बढ़ोतरी कर दी जाएगी। अगर अकाली लीडर होने के नाते उसके साथ नरमी बरतनी होती, तो पर्चा ही क्यों करते।

विज्ञापन

पुलिस बना रही समझौते का दबाव

Sexual Harassment of girl by Youth Akali Leader

वहीं गांव के सरपंच का आरोप है कि पुलिस पीड़ित परिवार पर समझौते के लिए दबाव बना रही है। उन्होंने कहा कि लड़की के मुताबिक उसके साथ दुराचार हुआ है, लेकिन पुलिस ने केस में धारा 376 नहीं लगाई है। उन्होंने कहा कि अब पार्टी चाहे जो कहे, आरोपी यूथ अकाली लीडर ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed