{"_id":"5c5d1e70bdec22083320425a","slug":"sexual-harassment-with-women-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में रही युवती, उसने दिखा 'धोखा', दोस्त-भाई के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिस व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में रही युवती, उसने दिखा 'धोखा', दोस्त-भाई के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म
Fri, 08 Feb 2019 02:15 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 08 Feb 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
एक महिला जिस व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में रह रही थी, उसी ने अपने भाई और दो दोस्तों के साथ मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता फरीदकोट के एक अस्पताल में दाखिल है। मामला पंजाब के फिरोजपुर जिले का है। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने पीड़िता के बयान पर चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह लंबे समय से आरोपी के साथ रिलेशनशिप में रह रही थी। दो फरवरी की रात आठ बजे उसे आरोपी ने घर पर बुलाया था। उस समय घर पर आरोपी का भाई और दो दोस्त मौजूद थे। सभी आरोपियों ने उसे डराने और धमकाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। इस कारण उसकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उसकी नाजुक हालत देखते हुए फरीदकोट रेफर कर दिया गया। उधर, मामले की जांच कर रहे एएसआई दर्शन सिंह ने कहा कि पीड़िता के बयान पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन