फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sexual harassment with Student in Haryan's Sonipat

हरियाणाः हॉस्टल के टॉयलेट में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, माता-पिता को बताई पूरी वारदात

Wed, 28 Nov 2018 10:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Updated Wed, 28 Nov 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
Sexual harassment with Student in Haryan's Sonipat
demo pic - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के सोनीपत के मुरथल इलाके में स्थित निजी स्कूल के हॉस्टल में दसवीं कक्षा के छात्र ने आठवीं कक्षा के छात्र के साथ कुकर्म कर दिया। जब छात्र के माता-पिता उससे मिलने आए तो करीब 15 दिन पहले हुए मामले से उन्हें अवगत कराया। पीड़ित छात्र के अभिभावक उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दिल्ली का रहने वाला 14 वर्षीय छात्र मुरथल थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। वह स्कूल के हॉस्टल में ही रहता है। पीड़ित छात्र के माता-पिता उससे हॉस्टल में मिलने आए थे। छात्र ने रोते हुए अपने माता-पिता को बताया कि करीब 15 दिन पहले वह सुबह के समय टॉयलेट गया था। इसी दौरान हॉस्टल में रह रहा दसवीं कक्षा का एक छात्र भी टॉयलेट में घुस गया और उसे डरा-धमका कर उसके साथ कुकर्म किया। शिकायत मिलने पर थाना मुरथल पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित छात्र के पिता ने दसवीं कक्षा के छात्र के खिलाफ शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। सुरेश कुमार, जांच अधिकारी, थाना मुरथल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed