{"_id":"5c5340d6bdec22120179aba6","slug":"sexual-harassment-with-a-seven-year-old-girl-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः 7 साल की बच्ची का अपहरण कर रेलवे यार्ड में सामूहिक दुष्कर्म, मासूम की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणाः 7 साल की बच्ची का अपहरण कर रेलवे यार्ड में सामूहिक दुष्कर्म, मासूम की हालत गंभीर
Fri, 01 Feb 2019 09:22 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 01 Feb 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक रेलवे स्टेशन पर घूमने के लिए आई शहर की एक कॉलोनी में रहने वाले सात वर्षीय बच्ची का गुरुवार करीब पांच बजे तीन युवकों ने अपहरण कर लिया। रेलवे स्टेशन के यार्ड में ले जाकर मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बच्ची को खून से लथपथ हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित बच्ची किसी तरह घर पहुंची और अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची। पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
शहर की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने जीआरपी को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। गुरुवार शाम करीब पांच बजे उसकी सात साल की बेटी रोज की तरह रेलवे स्टेशन पर घूमने चली गई थी।
विज्ञापन
इसी बीच तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और यार्ड में ले कर दुष्कर्म किया। पीड़ित ने घर पर जाकर मामले की जानकारी दी। जीआरपी एसएचओ स्नेही कुमार का कहना है कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन