हरियाणाः 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, 65 साल के अधेड़ ने की वारदात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के हिसार में एक 14 साल की नाबालिग बच्ची के साथ ट्यूशन के बहाने दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची दिमागी रूप से कमजोर है और कक्षा चार की छात्रा है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब बच्ची ट्यूशन का नाम लेने पर ही रोने लग गई। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बच्ची दिमागी रूप से कमजोर है। अब वह चौथी कक्षा में पढ़ती है। शिकायत के अनुसार उनके गांव में 65 वर्षीय आरोपी युवक परचून की दुकान करता है और झोलाछाप डॉक्टरी का काम करता है। करीब एक महीना पहले आरोपी ने उनसे कहा कि आपकी बच्ची पढ़ाई में कमजोर है।
वह शाम के समय खाली रहता है, उस समय वह बच्ची को ट्यूशन पढ़ा देगा। बच्ची के पिता के अनुसार उन्होंने आरोपी की उम्र व पेशे को देखते हुए विश्वास करके अपनी बच्ची को उनके पास ट्यूशन पढ़ने के लिए भेज दिया। इसके बाद बच्ची पिछले एक महीने से शाम को छह से सात बजे तक आरोपी के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी। रविवार को जब उन्होंने बच्ची से ट्यूशन पर जाने के लिए कहा तो उसने वहां पर जाने से मना कर दिया। दबाव देने पर वह रोने लगी तो इस बारे में पूछताछ करने पर उसने कुछ भी बताने से मना कर दिया।
बुआ को बताई आपबीती
इसके बाद जब उसकी बुआ से फोन पर बात करवाई तो बच्ची ने उनको बताया कि आरोपी उसके साथ गलत काम करता है। यह सुनते ही उसकी बुआ रात को ही उनके घर पर आ गई और बच्ची से घटना के बारे में पूछा। इसके बाद बच्ची ने रोते हुए पूरी घटना के बारे में अपनी बुआ को बता दिया। बच्ची ने अपनी बुआ को बताया कि जब भी आरोपी की पत्नी उनके घर पर नहीं होती थी तो आरोपी उसके साथ गलत काम करता। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया।
शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बच्ची के कोर्ट में बयान दर्ज करवाए गए हैं और मेडिकल करवाया गया है। -इंस्पेक्टर सुनीता, महिला थाना प्रभारी