फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sexual Harassment case against Health Department Superintendent

सेक्सुअल ह्रासमेंट केस में फंसे हेल्थ डिपार्टमेंट के सुपरिंटेंडेंट

Thu, 11 Feb 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 11 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
sexual Harassment case against Health Department Superintendent

सेक्टर-34 स्थित पंजाब के हेल्थ एंड फेमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट में वीरवार को दो महिला क्लर्क ने अपने ही डिपार्टमेंट के सुपरिंटेंडेंट पर सेक्सुअल ह्रासमेंट की शिकयत दी।

विज्ञापन


वहीं मामला संज्ञान में आने के बाद विभाग के डायरेक्टर ने सस्पेंशन आर्डर जारी करके विभाग के सेक्सुअल ह्रासमेंट डिपार्टमेंट को जांच के आदेश दिए है। जबकि, पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस डीडीआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता महिलाओं ने बताया कि वे दोनों पंजाब के हेल्थ एंड फेमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट में क्लर्क पद पर तैनात हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि डिपार्टमेंट में तैनात सुपरिटेडेंट भूपिंदर सिंह अश्लील बातें करता है। सुपरिंटेंडेंट से परेशान होकर दोनों ने चंडीगढ़ वुमन सेल में पहले भी शिकायत दी है। बाद में उन्होंने इसकी शिकायत विभाग के डारेक्टर हरिंदर सिंह बाली को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता दूसरी महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी की सबके साथ अच्छी जान पहचान है। इसी वजह से दूसरी बार शिकायत देने के बावजूद उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि सुपरिंटेंडेंट की हरकतों का कई बार विरोध किया गया। इसके बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है।

वहीं, दूसरी ओर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डायरेक्टर हरिंदर सिंह बाली ने कुछ ही घंटों बाद एक्शन ले लिया। उन्होंने बताया कि आरोप लगने के बाद सस्पेंशन आर्डर जारी कर दिया गया है। जबकि, विभाग के ही सेक्सुअल ह्रासमेंट डिपार्टमेंट को मामले की जांच सौंपी गई है।

इस जांच की रिपोर्ट तीन दिनों के अंदर सौंपने का सख्त आदेश दिया गया है। विभाग इस मामले में गंभीरता से देखेगी और जो भी दोषी होगा उस पर सख्त से सख्त करवाई की जाएगी।


बलजीत सिंह, थाना प्रभारी सेक्टर-34 ने बताया कि दो महिला क्लर्कों ने सुपरिंटेडेंट के खिलाफ सेक्सुअल ह्रासमेंट का केस दर्ज करवाया है। मामले की डीडीआर दर्ज करके जांच की जा रही है। जबकि, इससे पहले भी वुमन सेल में इसकी शिकायत आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed