हंसती-खेलती युवती के 'वेश्या' बनने की दास्तां रूला देगी
पहले अपनों ने बेचा, जिसे बेचा उसने भी उसके जिस्म का सौदा कर दिया। इस महिला की दास्तां इतनी दर्दभरी है, सुनकर आप रो देंगे। मामला हरियाणा के फतेहाबाद का है। यहां गांव अहरवां में महिला से जबरन वेश्यावृति कराई जा रही थी।
महिला को ग्राहक बने दो युवक आए तो महिला ने उन्हें अपनी दास्तां सुनाई। युवकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अड्डे पर छापा मारकर युवती को आजाद कराया और उसे वूमेन सेल में भेज दिया। मामले की जांच चल रही है।
युवती असम की रहने वाली है। उसे फतेहाबाद के एक दंपति ने खरीदा था। यह दंपति उसे जबरन बंधक बनाकर रखता था और उससे वेश्यावृति कराता था। महिला ने ग्राहक युवकों को बताया कि दंपति उससे मारपीट भी करता था और उसे खाने को भी नहीं देता था।
ग्राहक बनकर आए युवकों को सुनाई दास्तां
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह असम की रहने वाली है। उसके रिश्तेदार उसे नौकरी दिलाने के बहाने रतिया लेकर आए थे। यहां वे उसे गांव अहरवां में राजकौर नामक महिला के पास छोड़कर चले गए। कुछ दिन आराम से रहने के बाद राजकौर उसे देह व्यापार के लिए मजबूर करने लगी।
एक दिन दो युवक ग्राहक बनकर आए तो उसने उसने युवकों को बताया कि उसे यहां बंधक बनाया गया है और उससे जबरन वेश्यावृत्ति कराई जा रही है। युवकों ने वहां से निकल कर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने फौरन अड्डे पर छापा मारा और राजकौर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से युवकों द्वारा दिए गए 500 रुपये भी बरामद हुए।
पुलिस ने इस मामले में दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ज्ञात हो कि फतेहाबाद में इससे पहले भी ऐसे मामले आ चुके है जिसमें दूसरे राज्यों से लाई गई महिलाओं को वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेला गया था।
मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। वहीं पीड़ित महिला को अग्रिम कार्रवाई के लिए महिला सेल की प्रधान जितेंद्र कौर के सुपुर्द कर दिया गया है।