फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sex racket in sonipat, including woman 3 arrested

सेक्स रैकेटः एक युवती, 2 युवक रंगरलियां मनाते पकड़े

Sat, 23 May 2015 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Sat, 23 May 2015 09:15 AM IST
विज्ञापन
sex racket in sonipat, including woman 3 arrested

हरियाणा के सोनीपत में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक महिला समेत 3 को गिरफ्तार कर लिया। जिले की पुलिस देह व्यापार पर नकेल कसने के लिए लगातार छापामारी कर रही है।

विज्ञापन


दीवान फार्म हाउस के बाद गुरुवार देर रात पुलिस की विशेष टीम ने रोहतक रोड स्थित कुबेर वाटिका पर दबिश दी। यहां से एक महिला सहित तीन लोगों को अनैतिक देह व्यापार के आरोप में काबू किया गया है। चर्चा है कि वाटिका से पुलिस विभाग के एक आला अधिकारी के करीबी रिश्ते हैं।
विज्ञापन


सिटी थाना प्रभारी कमलजीत ने बताया कि गुरुवार रात सूचना मिली कि रोहतक रोड स्थित कुबेर वाटिका में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। वहां से जींद जिले के गांव रामराय पिंडारा निवासी विनोद कुमार, सुभाष निवासी आदर्श नगर शहर सोनीपत और एक महिला को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी महिला को रात में ही जमानत मिल गई

sex racket in sonipat, including woman 3 arrested

शुक्रवार को दोनों पुरुष आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि विनोद जहां बाहर काउंटर पर बैठा था, वहीं सुभाष और महिला को आपत्तिजनक स्थिति में काबू किया गया है।

तीनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार की धारा लगाई गई है। गुरुवार रात को ही पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से महिला को रात में ही जमानत मिल गई।
 
दीवान फार्म हाउस से पकड़े गए थे 5 लड़कियां व 57
छह अप्रैल को पुलिस की विशेष टीम ने दीवान फार्म हाउस पर छापा मारकर 5 लड़कियों और 57 लड़कों को अनैतिक देह व्यापार और जुआ अधिनियम के तहत काबू किया था। साथ ही मौके से 5.80 लाख रुपये बरामद किए थे। खास बात यह थी कि पकड़े गए आरोपियों में पूर्व विधायक का लड़का भी शामिल था। फिलहाल सभी आरोपी जमानत पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed