फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sex racket in hotel, couple arrested

सेक्स रैकेट: होटल में रंगरलियां मना रहे युवक-युवती गिरफ्तार

Mon, 25 May 2015 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Mon, 25 May 2015 08:18 PM IST
विज्ञापन
sex racket in hotel, couple arrested

होटल में 2 जोड़े मना रहे थे रंगरलियां कि अचानक पुलिस टीम ने छापा मारकर दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। मामला पंजाब के कपूरथला का है।

विज्ञापन


यहां के अमृतसर रोड स्थित एक होटल में छापा मारकर पुलिस की सीआईए स्टाफ की टीम ने दो जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में काबू किया। पुलिस ने इस संबंध में होटल व्यवसायी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी ने मामला दर्ज करके आरोपियों को अदालत में पेश करके 14 दिन का न्यायिक रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन


सीआईए स्टाफ की पुलिस ने इंचार्ज जसविंदरपाल सिंह के नेतृत्व में अमृतसर रोड स्थित महक होटल में छापा मारा। जहां पर पुलिस ने दो जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने होटल के मालिक झंकार सिंह पुत्र हरनाम सिंह, उसके साथी गुरप्रीत सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी अजीत नगर कपूरथला के अलावा दो जोड़ों कबीरपाल पुत्र बग्गा सिंह निवासी मुश्कवेद, दीपक पुत्र मुकुंद राम निवासी जगराओं लुधियाना, प्रिया पुत्री अनूप सिंह व रेणु उर्फ बेबी पत्नी अशोक कुमार निवासी सुंदर नगर कपूरथला के खिलाफ थाना सिटी में इममोरल एक्ट का केस दर्ज किया है।

सीआईए इंचार्ज जसविंदरपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस पर पुलिस ने छापा मारकर आरोपियों को काबू किया। सभी आरोपियों को अदालत में पेश करके 14 दिन का न्यायिक रिमांड हासिल कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed