फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sex racket exposed in bhiwani, see video

वीडियो: युवक-युवती मना रहे थे रंगरलियां, तभी पड़ा छापा

Sat, 02 May 2015 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Sat, 02 May 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
sex racket exposed in bhiwani, see video

हरियाणा एक और सेक्स रैकेट पकड़ा गया। मामला, सामने आया भिवानी में। यहां एक घर में रंगरलियां मना रहे युवक-युवती को आपतिजनक हालत में देख पड़ोसियों ने कमरा बंद कर पुलिस को बुला लिया। जब पुलिस दोनों को थाने ले जाने लगी तो मामूली बात को लेकर पुलिस कर्मियों और कॉलोनीवासियों में हाथापाई हो गई।

विज्ञापन


करीब एक घंटे तक खूब हंगामा हुआ। बाद में कॉलोनी के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत की। सायं तक पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस का कहना है कि उसके पास लिखित शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन


कॉलोनी वासियों ने बताया कि सूचना के करीब पौना घंटा बाद पुलिस कर्मी पहुंचे। उनके थोड़ी देर रुकने के लिए कहा गया तो धौंस जमाले लगे। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वे युवक व युवती को थाने ले आए। अभी तक किसी ने भी कोई लिखित शिकायत नहीं की है जिस कारण अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटा जमकर हंगामा हुआ

sex racket exposed in bhiwani, see video

मामला शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे का है। डीसी कॉलोनी में एक युवक व युवती संदिग्ध हालत में कमरे में थे। इस पर कॉलोनीवासियों ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। साथ ही सूचना पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस और टीआईटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी युवक-युवती को ले जाने लगे तो कॉलोनी वासियों ने कहा कि मीडिया वाले आ जाएं तब ले जाना।

इस बात को लेकर पुलिस कर्मी उखड़ गए। कॉलोनीवासियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो हाथापाई शुरू हो गई। कॉलोनी वासी एसएचओ की गाड़ी के आगे भी अड़ गए। बाद में मीडिया के लोग पहुंचे। इसके बाद पुलिस युवक व युवती को लेकर थाने के लिए रवाना हुई। झगडे़ में बुजुर्ग महिला और एक पुरुष को चोट आई है।

बाद में कॉलोनीवासियों का मकान मालकिन से झगड़ा हुआ। करीब एक घंटा खूब हंगामा हुआ। उसके बाद सभी कॉलोनी वासी एकत्रित होकर पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे और उक्त महिला की शिकायत की। कॉलोनी वासियों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

चार महीनों से चल रहा है धंधा

sex racket exposed in bhiwani, see video

कॉलोनी वासियों का कहना है कि एक वृद्ध महिला पिछले करीब चार माह से धंधा चला रही है। छोटे-छोटे कमरों में गद्दे डाल रखे हैं। न लाइट है न पंखा। युवा लड़के-लड़कियों को ये कमरे थोड़े-थोडे़ समय के लिए किराये पर दिए जाते है। इसकी शिकायत पहले भी पुलिस को की जा चुकी है। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूरी कॉलोनी का माहौल खराब हो रहा है।

देखिए, वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed