{"_id":"58fe092b4f1c1ba94b8b45ab","slug":"sex-racket-busted-in-amritsar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल साइट पर बिकती रहीं लड़कियां, ऐसे होता था जिस्म का सौदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल साइट पर बिकती रहीं लड़कियां, ऐसे होता था जिस्म का सौदा
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Tue, 25 Apr 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल साइट पर लड़कियों की कीमत लगती रही और जिस्मफरोशी का गंदा खेल चलता रहा। इस देह व्यापार में ग्राहकों को स्पेशल पैकेज का ऑफर तक दिया जा रहा था। सोशल मीडिया पर जिस्मफरोशी का धंधा चलने के आरोप में पुलिस तीन महिलाओं व तीन युवकों को न्यू अमृतसर इलाके के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया है। बी डिवीजन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि जिस्मफरोशी अड्डा चलाने वाली महिला पिछले दो सालों से इस धंधे से जुड़ी थी। उसके पास दूसरे शहरों से लड़कियों को लाकर यह धंधा चलाया जा रहा है। पुलिस ने छापामारी के दौरान तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया। तीनों लड़कियां जालंधर व लुधियाना की रहने वाली हैं। इनके साथ ही गिरफ्तार तीनों आरोपियों में न्यू अमृतसर निवासी हरदेव सिंह, सरबजीत सिंह व दानिश शामिल हैं। तीनों आरोपियों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच है।

ग्राहकों को फांस कर लाते थे फ्लैट
सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
- फोटो : Demo Pic
थाना प्रभारी मंगल सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर अलग-अलग साइट पर इस धंधे से जुड़े लोग ग्राहकों को फांस कर न्यू अमृतसर के फ्लैट में लाया करते थे। इस फ्लैट को एक महिला ने किराए पर ले रखा था। वह मौके से फरार है। सभी आरोपियों को जिस्मफरोशी के आरोप में गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया।
कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपियों के कब्जे से मिले मोबाइल फोन नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। ताकि इस नेटवर्क के बाकी साथियों तक पुलिस पहुंच सके। यह गिरोह आन डिमांड लड़कियों को बुलाता था। गिरोह का नेटवर्क चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर, फगवाड़ा से लेकर नवांशहर तक फैला है।