{"_id":"1281d0f0e099c6cc9d0e6715fad454ad","slug":"sex-racket-busted-at-moga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में देह व्यापार: एक युवक के साथ पकड़ीं 6 महिलाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में देह व्यापार: एक युवक के साथ पकड़ीं 6 महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा।
Updated Sat, 30 May 2015 11:49 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के मोगा शहर में विधवा द्वारा चलाए जा रहे देह व्यापार के अड्डे से 6 महिलाओं समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। देह व्यापार बस्ती अलीपुर में चल रहा था।
विज्ञापन
डीएसपी सिटी संदीप शर्मा ने बताया कि इस मामले में देह व्यापार संचालक महिला और बाकी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बस्ती अलीपुर में स्थित गुरुद्वारा साहिब और एक मंदिर के पास अपने घर में लंबे समय से आरोपी महिला देह व्यापार का धंधा कर रही थी।
विज्ञापन
इस बारे मुहल्ले के लोगों ने उसे कई बार समझाया लेकिन उस पर कोई प्रभाव नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इस मुहल्ले के लोगों ने महिला काउंसिलर के पति राज कुमार मुखीजा के नेतृत्व में पुलिस को शिकायत की थी। इस शिकायत के आधार पर छापा मारा गया और वहां से अड्डा संचालक महिला समेत 6 महिलाएं और एक लड़का कुलविंदर सिंह गांव गलोटी को काबू कर लिया गया है। यहां से गिरफ्तार की महिलाएं जगराव और आस पास के गांवों की हैं।
विज्ञापन