{"_id":"581f27784f1c1b8553b3721f","slug":"set-out-to-make-quick-money-but-reached-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकले थे जल्दी पैसा कमाने, नशे के चक्कर में पहुंच गए जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निकले थे जल्दी पैसा कमाने, नशे के चक्कर में पहुंच गए जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 07 Nov 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
जेल
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना लाडोवाल की पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में एक दंपति को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दंपति के कब्जे से आधा किलो नशीला पाउडर बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने नवां रजापुर निवासी मलकीत सिंह और कुलवंत कौर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने इलाके में शनि मंदिर के पास नाकाबंदी कर रखी थी। दोनों आरोपी लाडोवाल की तरफ से आ रहे थे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो आरोपी घबरा गए। पुलिस ने दोनों को किसी तरह से काबू कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कहां कि वह साथ वाले गांव से नशीला पदार्थ लाकर सप्लाई करते हैं। आरोपी जल्द पैसा कमाने के चक्कर में नशा सप्लाई करते हैं।