फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   servant turned rt Air Force officer's wife's murderer

नौकर निकला रिटा. एयरफोर्स अफसर की पत्नी का कातिल, भुगतेगा सजा

Mon, 29 Aug 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
servant turned rt Air Force officer's wife's murderer
Neelam Saini Murder Case - फोटो : File Photo
नवंबर 2014 में सेक्टर-35 निवासी रिटायर्ड एयरफोर्स अफसर की पत्नी नीलम सैनी का कत्ल नौकर ने ही किया था। जिला अदालत ने सोमवार को राम सुंदर यादव उर्फ सुनील और देवेंद्र कुमार यादव को हत्या और आपराधिक साजिश की धाराओं में दोषी करार दिया। दोनों दोषी बिहार के मधुबनी के हैं। मामले में तीसरा आरोपी जुवेनाइल था और उसके खिलाफ निचली अदालत में केस चल रहा है। अदालत दोनों को मंगलवार को सजा सुनाएगी। 
विज्ञापन


पुलिस केस के मुताबिक सेक्टर-35 के मकान नंबर-3583 में रहने वाली बुजुर्ग नीलम सैनी की 14 नवंबर 2014 को रात में उनके नौकर ने चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। उन्होंने घटना से 4-5 दिन पहले ही दिल्ली की एक एजेंसी से नौकर हायर किया था। नौकर राम सुंदर यादव उर्फ सुनील ने खुद को बिहार का बताया था। नीलम घर पर अकेली रहती थीं। घटना के दिन देर रात करीब 10:30 बजे उनकी हत्या के बारे में उस समय पता चला जब ऊपर की मंजिल पर किराये पर रहने वाला एक युवक पानी लेने उनके पास आया।
विज्ञापन


पुलिस में दिए बयान में उसने कहा था कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और नीलम सैनी का शव बाथरूम में बंधा पड़ा था। पुलिस को जांच में पता चला कि हत्या के बाद नौकर करीब 20 लाख रुपये के गहने और कैश लूटकर ले गया था। उसकी स्थानीय पुलिस से वेरिफिकेशन भी नहीं कराई गई थी। पुलिस ने मामले की जांच की तो पाया कि वारदात उसने अकेले नहीं की। इसके कुछ दिन बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्याकांड में राम सुंदर उर्फ सुनील और उसके साथी देवेंद्र कुमार और तीसरे की पहचान नाबालिग के तौर पर हुई थी। तीनों बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले थे। पुलिस टीम राम सुंदर का पीछा करते हुए बिहार पहुंची थी, लेकिन वहां से पता चला कि वे यूपी चले गए हैं। पुलिस ने यूपी से हरिद्वार तक पीछा किया था। इसके बाद आरोपी किसी काम से चंडीगढ़ पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें दबोच लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed