फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Separatist poster on the wall of Shri Kali Mata Temple in Patiala

पंजाब में अलगाववादी पोस्टर: पटियाला में ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर की दीवार पर लगाया, पुलिस ने दर्ज किया केस

Fri, 15 Jul 2022 06:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 Jul 2022 06:57 PM IST
सार

मंदिर को जाने वाले सारे रास्तों पर भी पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात है। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बावजूद मंदिर की दीवार पर अलगाववादी पोस्टर लगाने को एक बड़ी साजिश के रूप में भी देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
Separatist poster on the wall of Shri Kali Mata Temple in Patiala
तैनात सुरक्षाकर्मी। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब के पटियाला में ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर की दीवार पर कुछ अज्ञात लोगों ने अलगाववादी पोस्टर लगा दिया। शुक्रवार सुबह इस संबंध में जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस ने पोस्टर वहां से हटवा दिया और जांच शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक इस मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था, जिसकी पुष्टि थाना प्रभारी सरबजीत सिंह चीमा ने की। 

विज्ञापन


चीमा ने बताया कि यह करीब डेढ़ फुट का कपड़े का बना पोस्टर था। खास बात यह है कि 29 अप्रैल 2022 को श्री काली माता मंदिर के बाहर खालिस्तान विरोधी मार्च को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई थी। इसके बाद मंदिर के बाहर सुरक्षा प्रबंध और कड़े कर दिए गए थे। ऐसे में मंदिर की दीवार पर अलगाववादी पोस्टर लगाने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहा है। 
विज्ञापन


उधर, इस पूरे मामले को लेकर हिंदू संगठनों में जबरदस्त रोष है। श्री हिंदू तख्त एवं हिंदू सुरक्षा समिति के ओहदेदारों ने इस मामले में पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों का पता लगाकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं शिवसेना नेता हरीश सिंगला ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस की तरफ से एक सप्ताह के अंदर घटना के पीछे के शरारती तत्वों को गिरफ्तार न किया गया तो पटियाला में खालिस्तान का पुतला जलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पटियाला हिंसा के बाद मंदिर के मुख्य गेट के बाहर बैरीकेड लगाकर पुलिस को तैनात किया गया है। इसके साथ ही मंदिर को जाने वाले सारे रास्तों पर भी पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात है। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बावजूद मंदिर की दीवार पर अलगाववादी पोस्टर लगाने को एक बड़ी साजिश के रूप में भी देखा जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह पांच बजे तक मंदिर के सुरक्षा मुलाजिम मौजूद थे, उस समय तक मंदिर की किसी भी दीवार पर यह पोस्टर नहीं था। इस संबंध में सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। शिवसेना नेता हरीश सिंगला ने इस घटना का विरोध करते हुए कहा है कि यह पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश है। 

मंदिर परिसर में भारी सुरक्षा प्रबंध होने के बावजूद पुलिस घटना को रोकने में नाकाम रही है। सिंगला ने कहा कि इससे स्पष्ट हो गया है कि पटियाला में 29 अप्रैल को सोची समझी साजिश के तहत श्री काली माता मंदिर को निशाना बनाया गया था और इसके चलते ही पटियाला में बड़ा विवाद खड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed