फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sentantional truth about sant rampal commando in highcourt hearing

हाइकोर्ट में खुलासा, पुलिसवाले भी थे रामपाल के कमांडो

Wed, 24 Dec 2014 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 24 Dec 2014 11:53 AM IST
विज्ञापन
sentantional truth about sant rampal commando in highcourt hearing

हिसार के सतलोक आश्रम प्रमुख रामपाल के गिरफ्तारी वारंट लागू कराने में बाधा डालने वालों में कुछ वर्दीधारी भी शामिल थे, जो आश्रम में रामपाल के साथ कमांडो के रूप में डटे थे। यह तथ्य डीजीपी की रिपोर्ट में सामने आए हैं।

विज्ञापन


पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रक्षा मंत्रालय और डीजीपी से ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। मंगलवार को हाईकोर्ट के आदेश पर हरियाणा पुलिस सुबह ही रामपाल, रामकंवर ढाका व डाक्टर ओपी हुड़्डा को लेकर हाईकोर्ट पहुंच गई थी। पहले की तुलना में इस बार अधिक सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत नहीं पड़ी। हालांकि सतर्कता पूरी बरती गई।

विज्ञापन

रामपाल के कमांडोज़ में शामिल थे वर्दीधारी

sentantional truth about sant rampal commando in highcourt hearing

इस मामले पर पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने हरियाणा के डीजीपी से पूछा था कि क्या गिरफ्तारी आपरेशन का विरोध करने वालों में कोई वर्दीधारी भी शामिल था। मंगलवार को सुनवाई के दौरान डीजीपी ने कोर्ट को बताया कि गिरफ्तारी वारंट अमल कराने के आपरेशन को लेकर रामपाल और उनके सहयोगियों के खिलाफ नौ एफआईआर दर्ज की गई हैं।

गिरफ्तारी आपरेशन का विरोध करने वालो में छह वर्दीधारी भी शामिल थे। इनमें से तीन सेवानिवृत्त सैनिक, एक बर्खास्त और एक कार्यरत सैनिक के अलावा हरियाणा पुलिस का एक हवलदार शामिल था। इस तथ्य के बाद जस्टिस एम. जियापाल व जस्टिस दर्शन सिंह की डिविजन बेंच ने सैनिकों के बारे में रक्षा मंत्रालय व पुलिसकर्मी के बारे डीजीपी से कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है।

डीजीपी हरियाणा से रिपोर्ट तलब की

sentantional truth about sant rampal commando in highcourt hearing

गिरफ्तारी के लिए खर्च हुए करीब 26 करोड़ की वसूली रामपाल से किए जाने का रामपाल के वकील एसके गर्ग नरवाना ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि अवमानना कार्रवाई के दौरान हाईकोर्ट के पास ऐसा करने का अधिकार नहीं है।

रामपाल के खिलाफ रोहतक में चल रहे कत्ल केस का ट्रायल कहीं और शिफ्ट किए जाने के मामले में 19 जनवरी को अगली सुनवाई से पहले प्रतिवादियों को नोटिस सर्व कराने का आदेश भी हाईकोर्ट ने जारी किया।

विज्ञापन

दस बैंक खातों की जांच जारी

sentantional truth about sant rampal commando in highcourt hearing

मंगलवार को कोर्ट में प्रदेश के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने रामपाल व सहयोगियों की संपत्ति के बारे अब तक जुटाई जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दस बैंक खातों की जांच जारी है।

सतलोक आश्रम की तलाशी के दौरान तीन लाख 41 हजार तीन सौ रुपए की नगदी, 60 हजार 501 रुपए के सिक्के मिले हैं। इसके अलावा आश्रम में मिली कीमती वस्तुओं की निलामी से 43 लाख 31 हजार 911 रुपए हासिल हुए हैं।

यह भी बताया गया कि हरियाणा केउच्चाधिकारियों की बैठकें हुई थीं। इस दौरान देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों, वित्त विभागों और ईडी से भी रामपाल की संपत्तियों के बारे जानकारी मुहैया कराने के लिए पत्र भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed