{"_id":"5c000c0fbdec22417a2ecbc6","slug":"sent-a-threatening-letter-to-contractor-s-home-in-manasa","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर भेजा धमकी भरा पत्र, मांगी 20 लाख की चौथ, कहा- पार्सल में बम...प्रशासन के भी उड़े होश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर भेजा धमकी भरा पत्र, मांगी 20 लाख की चौथ, कहा- पार्सल में बम...प्रशासन के भी उड़े होश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा( पंजाब)
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
मामले की जांच करते पुलिस अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसा के एक ठेकेदार के घर कुछ नौजवानों ने धमकी भरा पत्र भेजकर परिवार से 20 लाख रुपये की चौथ मांगी। साथ में एक पार्सल भी था। पत्र में लिखा है कि अगर वे शनिवार तक 20 लाख रुपये रतिया (हरियाणा) के सरकारी अस्पताल के गेट के बाहर लेकर न पहुंचे तो उनके परिवार का हश्र बुरा होगा। पार्सल में बम है।
विज्ञापन
इस पर पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद एसएसपी मानसा मनधीर सिंह ने मामले की जांच शुरू करवा दी। बम की अफवाह के कारण बठिंडा से विशेष टीम बुलाई गई लेकिन देर शाम तक कोई खुलासा नहीं हुआ। पुलिस ने बुढलाडा की बारा नौहरे बस्ती के आस-पास के दर्जनों घर खाली करवा दिए। जानकारी के अनुसार बुढलाडा की बारा नौहरे बस्ती का निवासी ठेकेदार सुरिंदर कुमार बैंक के कंडम समान आदि लेता है।
विज्ञापन
गुरुवार को उनकी पत्नी शकुंतला देवी घर के बाहर बैठी थी तो दो नौजवान मोटरसाइकिल पर आए। उन्होंने शकुंतला देवी को पार्सल देते कहा कि उसको गिफ्ट बैंक द्वारा भेजा गया है, जिसके साथ एक पत्र भी सौंपा। जब उन्होंने पत्र खोला तो उसमें हिंदी भाषा में धमकी लिखी थी कि शनिवार 4 बजे तक 20 लाख रुपये लेकर रतिया (हरियाणा) के सरकारी अस्पताल के गेट के पास पहुंच जाएं, जहां उनसे यह रकम उनका आदमी हासिल करेगा। पार्सल भी वापस ले जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही लिखा गया कि पार्सल में बम है। एसएसपी मनधीर सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के लिए बठिंडा से खास तौर पर टीमें बुलाई गई हैं। बाकी अभी मामले के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।