{"_id":"c99be6c6ed336c75e6fc21a8885083a8","slug":"sensational-exposure-in-nri-ranjit-singh-postmartam-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"NRI रणजीत मर्डरः पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
NRI रणजीत मर्डरः पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sun, 07 Jun 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरआई रणजीत सिंह हत्याकांड में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रणजीत सिंह के फेफड़ों व पेट में घास के टुकड़े पाए गए हैं। संभावना है कि उसकी मौत गला दबाने से नहीं हुई थी। पानी में जाने के बाद मौत हुई।
विज्ञापन
एनआरआई रणजीत सिंह का शव यूके वापस ले जाया जा रहा है। इसके लिए ब्रिटिश हाई कमीशन ने सारी प्रक्रिया पूरी कर ली है। शव को दिल्ली मंगवा लिया है। एनआरआई रणजीत पोवार के बेटे ज्ञान पोवार व ऐमा पोवार की ओर से भेजी गई ई-मेल के बाद मामले में नया मोड़ आने की संभावना है।
विज्ञापन
ऐसी बातें आ रही थी कि एनआरआई रणजीत सिंह पोवार का शव लेने के लिए उसकी होटल में पार्टनर व लिव एंड रिलेशनशिप में रहने वाली महिला अंजला बीर भारत आ रही हैं। इसकी ई-मेल स्थानीय पुलिस कमिश्नर यूरिंदर सिंह हेयर को भी भेजी गई हैं।
विज्ञापन
इसमें यह कहा है कि इस मामले में जांच के बाद रणजीत सिंह के शव को किसी के हवाले न किया जाए। परिवार की ओर से यूके से कोई भी सदस्य रणजीत सिंह का शव लेने नहीं आया। ब्रिटिश हाईकमीशन ने मुंबई की एंबुलेंस कंपनी जॉन पीटर को अधिकृत किया कि वह शव को जालंधर के सेक्रेड हार्ट अस्पताल से लेकर नई दिल्ली आ जाएं।
नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश हाई कमीशन इसको आगे यूके तक पहुंचाने का बंदोबस्त करेगा। पारिवारिक मित्र दर्शन सिंह यूके से परिजनों को लेने के लिए गए थे, लेकिन उनके साथ कोई नहीं आया। वह खुद अकेले ही वापस जालंधर आए। शव को जॉन पीटर कंपनी के हवाले करवाकर सेक्रेड हार्ट अस्पताल से चले गए।
सेक्रेड हार्ट अस्पताल की ओर से पहले शव देने से इंकार कर दिया गया। कहा गया कि इसके लिए ब्रिटिश दूतावास ने ई-मेल कर रखी है कि शव को उनकी मर्जी के बिना किसी के हवाले न किया जाए। इसके बाद यूके से ज्ञान पोवार ने ब्रिटिश हाईकमीशन के माध्यम से सेक्रेड अस्पताल से बात कर शव को रिलीज करवाया।
सेक्रेड हार्ट अस्पताल की प्रबंधक सिस्टर ग्रेसी का कहना है कि उनको ब्रिटिश हाईकमीशन ने रोक रखा था, ऐसी आशंका थी कि शव को कोई अन्य ले जा सकता है। दर्शन सिंह ने कहा कि इस मामले में उन्होंने कमिश्नर ऑफ पुलिस यूरिंदर सिंह हेयर से आग्रह किया है कि होटल की पार्टनर अंजला बीर की भूमिका की जांच की जाए।
लेकिन वह इस बात से आहत हैं कि जितनी भी अधिकारिक ई-मेल आ जा रही हैं, उसकी जानकारी अंजला बीर को यूके में मिल रही है। दर्शन सिंह ने बताया कि फिलहाल यूके में भी पोवार परिवार ने अंजला बीर से दूरी बना रखी है।
इस मामले में काफी कुछ रहस्यमयी है, जिससे पर्दा उठना बाकी है।