फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sensational exposure in AIPMT paper leak case

AIPMT पेपर लीक: ऐसे खेला जाता था शातिर खेल

Tue, 05 May 2015 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 05 May 2015 10:38 AM IST
विज्ञापन
sensational exposure in AIPMT paper leak case

एआईपीएमटी पेपर लीक करने के आरोपियों ने एक अजीब ही खेल का खुलासा किया है। रोल नंबर मिलने के साथ ही इस गैंग को पता चल जाता था कि परीक्षार्थी के पास कौन सी सीरीज का पेपर आने वाला है।

विज्ञापन


आरोपियों ने इसके लिए पूरा गुणा गणित का एक सेट फार्मूला तैयार कर रखा है। वे रोल नंबर के अंत के 3 नंबरों को 4 से भाग कर देते थे। इसके बाद जो अंक बचता था, उससे अंदाजा लग जाता था कि परीक्षार्थी के पास कौन सी सीरीज का पेपर आया है।  
विज्ञापन


कुछ ऐसे समझें इस फार्मूले को
मान लिया एक अभ्यर्थी कमल का रोल नंबर 23478945 है। रोल नंबर के अंतिम तीन अंक 945 हैं। 945 को 4 से भाग कर दें। इसके बाद शेष बचेगा 1 अर्थात कमल के पास ए सीरीज का पेपर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह अपने परीक्षार्थियों के रोल नंबर को गुणा भाग कर वे सीरीज का पता लगा लेते थे। हालांकि कई बार उनकी परेशानियां भी बढ़ जाती थी कि सीटिंग प्लान बदल जाता है।

2 लड़कियां व 7 लड़के थे कैंडीडेट
सामने आया है कि तीन अलग-अलग लोगों के  कुल 9 कैंडीडेट थे। इनमें दो लड़कियां और 7 लड़के शामिल हैं। इनमें राजेश के पास गोहाना के दो ग्राहक थे, जिनमें एक लड़की और एक लड़का था।

डा. भूपेंद्र सांगवान के 3 ग्राहक थे, जिनमें एक हिसार, एक गोहाना और करनाल की लड़की शामिल थी। रवि के पास कुल 5 कैंडीडेट थे जिनमें पांचों लड़के  थे और उनमें एक-दो जयपुर के भी हैं।

एक खांसी पर मिलता था सवाल का जवाब

sensational exposure in AIPMT paper leak case

एआईपीएमटी का पेपर लीक होने के खेल के खुलासे में कई और चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए हैं। गिरोह के मास्टर माइंड की ओर से आंसर-की पहुंचने और पेपर होने का खेल हाईटेक टेक्नोलॉजी पर चलता था। टेक्नोलॉजी भी ऐसी कि पुलिस भी हैरान है। आरोपियों के कब्जे से माइक्रो चिप, ब्लू टूथ डिवाइस, डिजिटल वॉच बरामद की हैं।

ये अंडर गारमेंट में छुपा कर रखी गई थीं और उन्हें इस तरह से फिट कर रखा था कि जल्दी से किसी के हाथ न लग पाएं। सारा सिस्टम पूरी तरह कोड पर आधारित था। यह कोड केवल परीक्षार्थियों व उनके एजेंटों के बीच ही पता रहता था। पेपर में बैठने के बाद परीक्षार्थियों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती थी।

परीक्षार्थियों की एक खांसी से बाहर बैठे उनके एजेंटों को पता लग जाता था कि उनके पास कौन सी सीरिज का पेपर आया है और कौन सी आंसर-की भेजनी है। इसके बाद वे अपने व्हाट्स एप से आंसर-की भेजना शुरू कर देते हैं। की पहुंचने के बाद परीक्षार्थियों के पास आंसर भेजना शुरू कर देते थे।

बाहर से एक खांसी का मतलब होता था ‘ए’, 2 खांसी का मतलब ‘बी’, 3 खांसी का मतलब ‘सी’ और 4 खांसी का मतलब ‘डी’। ऐसे में परीक्षार्थी को बोलने की जरूरत नहीं पड़ती।

8 से 12 हजार रुपये का है सेट

sensational exposure in AIPMT paper leak case

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने अंडर गारमेंट के सेट बरामद किए हैं। इन सेट की खरीदारी आरोपियों ने दिल्ली के पटेल नगर से की। एक-एक सेट की कीमत 7 से 12 हजार रुपये के बीच है। इन्हें ब्लू टूथ गारमेंट के नाम से जाना जाता है।

ऐसे होता है टेक्नोलॉजी का प्रयोग
आरोपियों ने खुलासा किया कि अपने परीक्षार्थी को पहले ही तैयार किया जाता था। इसके लिए उन्हें बाकायदा ड्रेस दी जाती है। इसमें महिलाओं के अंडर गारमेंट भी शामिल हैं। इनमें ब्लू टूथ चिप लगी होती है। इसे अंडर गारमेंट में इस तरह फिट कर दिया जाता है कि जल्दी से हाथ लगाने पर भी एहसास नहीं होता।

एक महीन सी तार से इस ब्लू टूथ को दूसरे डिवाइस से जोड़ दिया जाता है। उसमें माइक्रो चिप लगी होती है। साथ ही घड़ी में डिजिटल कैमरा लगा होता है और कान में ब्लू टूथ डिवाइस। इन चारों को आपस में कनेक्ट कर पूरा पेपर सोल्व कर दिया जाता है।

पेपर से आधा घंटा पहले मिले आंसर

sensational exposure in AIPMT paper leak case

आरोपियों के मोबाइल पर पेपर शुरू होने से आधा घंटा पहले 10 बजे से आंसर की आनी शुरू हो गई। एक-एक करके चारों आरोपियों के मोबाइल पर अलग-अलग ग्रुप की आंसर की आई।

यह आंसर की मास्टर माइंड रूप कुमार दांगी की ओर से व्हाट्सएप पर भेजी गई। यह आंसर की उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में फैले इनके साथियों के पास भी भेजी गई हैं। यह पेपर राजस्थान में सॉल्व किया गया और वहीं से सभी को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed