फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sensation: 5 bodies found in canal

हरियाणा: नहर में एक साथ मिले 5 शव

Wed, 29 Oct 2014 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 29 Oct 2014 05:38 PM IST
विज्ञापन
sensation: 5 bodies found in canal

सोनीपत रोड स्थित गांव बोहर के पास जेएलएन नहर में मंगलवार को एक साथ पांच शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों में दो महिलाओं और तीन पुरुषों के शव हैं। इनमें एक की पहचान पानीपत के गांव नूरवाला निवासी देशराज के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वह 24 अक्टूबर से लापता था। बाकी चार शवों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। चार शव एक ही परिवार के हैं या अलग-अलग बहकर आए हैं, हत्या या आत्महत्या? पुलिस की जांच इन सवालों पर अटकी हुई है। पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन


सभी शव पीजीआई के डेड हाउस में रखवाए गए हैं। शवों को निकालने में पुलिस को साढ़े तीन घंटे मशक्कत करनी पड़ी। एक शव के दोनों हाथ, पैर गले हुए हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि शव काफी पुराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का शव अर्धनग्न, रेप की आशंका

sensation: 5 bodies found in canal

चार शवों में से एक शव तो युवती का लग रहा है। अर्धनग्न शव की हालत देखकर युवती से दुराचार की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। दरअसल, मंगलवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि नहर में पुल के पास पांच शव बह रहे हैं।

एक साथ पांच शवों की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस को शव पुल पर कचरे में अटके मिले। एक-एक कर शव बाहर निकाले गए। इसी दरमियान नूरवाला निवासी सन्नी व अन्य परिजन 24 अक्टूबर से लापता 52 वर्षीय देशराज की तलाश में यहां पहुंच गए।

उन्हें देशराज की स्कूटी पानीपत में नहर के पास खड़ी मिली थी। यहां पहुंचे परिजनों ने देशराज के शव की पहचान कर ली। पुलिस के मुताबिक एक शव करीब 15 दिन पुराना है। बाकी पांच से दस दिन के बीच नहर में गिरे हैं। एक पुरुष के शव के दोनों हाथ व घुटनों से नीचे पैर गल गए हैं। बाकी तीन भी सड़ गए हैं।

अज्ञात शवों में एक से की शिनाख्त

sensation: 5 bodies found in canal

वहीं नहर में मिले अज्ञात शवों में एक से की शिनाख्त पानीपत के नूरवाला गांव निवासी देशराज (50) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि देशराज खेतीबाड़ी करता था। वह शुक्रवार, 24 अक्टूबर को घर से सब्जी लेने गया था। देर रात तक नहीं लौटा तो तलाश शुरू की गई।

उसकी स्कूटी पानीपत नहर के पास खड़ी मिली तो उन्हें उसके नहर में गिरने का शक हुआ। सिटी थाना पानीपत में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया गया। मृतक देशराज के साले दिल्ली निवासी सुशील अरोड़ा का कहना है कि देशराज की हत्या की गई है। उनके आत्महत्या करने का कोई सवाल ही नहीं है।

रोहतक अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह के मुताबिक यह जांच का विषय है कि शव अलग अलग कहां से बहकर यहां तक पहुंचे हैं या एक ही परिवार के हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या, आत्महत्या का खुलासा हो सकेगा। लावारिस शवों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शवों को पीजीआई में लाने में देर शाम होने के कारण शिनाख्त हुए शव का पोस्टमार्टम भी बुधवार को कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed