फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   senior officer of State Bank of India, filed a case of molestation

एसबीआई अफसर ने महिला से की छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी भी दी

Fri, 06 Oct 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 Oct 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
senior officer of State Bank of India, filed a case of molestation
molestation - फोटो : Demo Photo
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर अधिकारी द्वारा कार्यालय में काम करने वाली महिला सेवादार से अश्लील बातें, हरकत करने व छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना फेज-1 पुलिस ने महिला के बयान पर बैंक अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बैंक अधिकारी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का दावा है आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एलसीबीसी ब्रांच है। इसमें बलौंगी निवासी 50 वर्षीय एक महिला बतौर सेवादार कार्यरत है। इस ब्रांच में करीब 125 कर्मचारी-अधिकारी काम करते हैं। इस ब्रांच में एक बड़े पद पर जरनैल सिंह भी कार्यरत हैं। महिला के मुताबिक, जरनैल सिंह उसको काफी दिनों से तंग और छेड़छाड़ कर रहे थे। साथ ही अश्लील हरकत और बातें भी करते थे। महिला के अनुसार, 29 सितंबर को वह अपने काम पर गई थी। जब वह रसोई में अकेले काम कर रही थी तभी जरनैल आकर उसके साथ गलत हरकतें करने लगे। जब उसने रोकना चाहा तो जरनैल ने उसे नौकरी से निकालने और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


इसके बाद वह बड़ी मुश्किल से रसोई से निकल कर तुरंत इसकी शिकायत बैंक के एजीएम और जीएम को दी और साथ ही पुलिस को भी शिकायत दी। महिला के अनुसार, जरनैल सिंह ने कुछ दिन पहले भी अपने केबिन में उससे अश्लील बातें की थी तो कुछ कर्मचारियों ने सुनी और उसे ऐसा करने से रोका था। थाना फेज-1 पुलिस ने जांच के बाद महिला के बयानों पर जरनैल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी तक इस मामले में पुलिस द्वारा जरनैल सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed