{"_id":"572489aa4f1c1b7014a91f09","slug":"selfie-dangerous-selfie-boy-injured-due-to-gun-shot-selfie-with-revolver-pathankot-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिवॉल्वर के साथ ले रहा था सेल्फी, गोली चल गई, सीधे सिर में लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिवॉल्वर के साथ ले रहा था सेल्फी, गोली चल गई, सीधे सिर में लगी
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Sun, 01 May 2016 05:30 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के पठानकोट में सेल्फी लेते समय गोली चली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 साल के बच्चे को पिता के लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ सेल्फी लेना महंगा पड़ गया। गोली चल गई, जो सीधे उसके भेजे में लगी। घटना पंजाब के पठानकोट की है। बच्चे का नाम रमनदीप बताया जा रहा है, वह श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल का 10वीं का छात्र था। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। नाजुक हालत के चलते उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, रमनदीप के पिता गुरकिरपाल और अन्य सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। घर में रमनदीप और उसकी बहन अकेले थे। इस दौरान रमनदीप पिता के 32 बोर के लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ सेल्फी लेने लगा। इस मौके पर उसकी बहन भी मौजूद थी। इस बीच मोबाइल की बैटरी खत्म हो गई, तो बहन चार्जर लेने चली गई।
विज्ञापन
पीछे से रमनदीप से ट्रिगर दब गया और गोली उसके सिर में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर बहन दौड़ी आई तो नजारा देखकर उसकी चीख निकल गई। चिल्लाने की और गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े आए। उन्होंने रमनदीप को अस्पताल पहुंचाया और घर वालों को सूचना दी।
विज्ञापन
खबर मिलते ही पुलिस और घर वाले मौके पर पहुंचे। थाना नं. 2 के एसएचओ भारत भूषण ने बताया कि गोली सीधे सिर में घुस गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पता लगाया जा रहा है कि बच्चा रिवॉल्वर के साथ खेल रहा था या सुसाइड की कोशिश थी। ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा।