फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sedition case against Jat leader Sombir Jassia, who thrashes toll plaza employee in Rohtak

Video Viral: जाट नेता सोमबीर जसिया ने टोल कर्मी से की मारपीट, तानी पिस्तौल

Wed, 13 Jun 2018 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Wed, 13 Jun 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
sedition case against Jat leader Sombir Jassia, who thrashes toll plaza employee in Rohtak
जाट नेता ने टोल कर्मी को पीटा
जाट नेता सोमबीर जसिया ने टोल कर्मचारी से मारपीट की और उस पर पिस्तौल तान दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना रोहतक में मकड़ौली टोल प्लाजा की है। पुलिस ने टोल कर्मी संदीप की शिकायत पर सोमबीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आरोप हैं कि सोमबीर ने टोल कर्मी को जान से मारने की धमकी दी। बात दें कि सोमबीर वही शख्स है, जिसने एक सभी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गर्दन काटकर लाने का बयान दिया था। इस वजह से उसकी काफी किरकिरी हुई और देशद्रोह का केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

 
मकड़ौली टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों को पिस्तौल दिखाकर धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ितों के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी सोमबीर पर देशद्रोह का केस दर्ज है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी।
- आईपीएस मकसूद अहमद, एसएचओ, सदर थाना
 

ये था मामला

sedition case against Jat leader Sombir Jassia, who thrashes toll plaza employee in Rohtak
जाट नेता ने टोल कर्मी को पीटा
पुलिस को दी शिकायत में टोल कर्मी संदीप ने बताया कि 11 जून की रात सवा 9 बजे का वक्त था। एक कार लेन नंबर सात पर पहुंची। यह लेन सिर्फ फास्ट टैग लगे वाहनों के लिए है। सोमबीर की कार पर टैग नहीं लगा था, इसलिए टोल कर्मी ने उसे जाने नहीं दिया।

टोल कर्मी ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि वह अपनी कार दूसरी लेन में ले आएं। लेकिन सोमबीर बिफर गए और झगड़ा करने लगे। मामला बढ़ता देखकर दूसरे टोल कर्मी बीच बचाव करने आ गए, लेकिन सोमबीर ने किसी की नहीं सुनी। इस बीच सोमबीर ने टोल कर्मी पर पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी देने लगा।

आरोप हैं कि सोमबीर ने कर्मचारियों का कहा कि मुझे जाने दो वरना जिस तरह मैंने पहले आग लगाई थी, उसी तरह दोबारा आग लगा दूंगा। आरोप है कि बाद में सोमबीर टोल नाके को तोड़ता हुआ अपनी गाड़ी लेकर निकल गया।

बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गया है। टोल प्रबंधन ने इस सीसीटीवी फुटेज को भी जारी किया है। रात में यह फुटेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई और इसी को आधार बनाकर अब पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed