{"_id":"9e44e2e45d4830b9ada8f9a8fe06e2e3","slug":"sector-20-seven-million-stolen-from-the-teacher-s-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-20 में टीचर के घर से सात लाख की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्टर-20 में टीचर के घर से सात लाख की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 21 Mar 2014 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी मकानों में चोरी करने वाला गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है। इस बार चोर सेक्टर-20 के मकान नंबर-1556 से आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्हें करीब सात लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
मौके पर डीएसपी अंजिता, थाना प्रभारी पूनम शर्मा, सीएफसीएल और डाग स्क्वायड की टीम भी पहुंची। सेक्टर-19 पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता रीतू शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह सुबह 7:30 बजे स्कूल पढ़ाने के लिए चली गई थीं। इसके बाद 8:30 बजे उनके बच्चे स्कूल और पति धमेंद्र शर्मा 9:45 बजे घर पर ताला लगाकर घर से चले गए।
विज्ञापन
दोपहर 2:30 बजे जब वह पति के साथ घर पहुंचीं तो घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के दरवाजे भी टूटे हुए थे। शिकायतकर्ता ने बताया घर से सोने की चूड़ियां, दो सोने की चेन, सोने के टाप्स, एक डायमंड रिंग और एक लाख 60 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई है।
विज्ञापन