अब खुलेगा साध्वियों की समलैंगिक शादी का राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी से साध्वी के कथित समलैंगिक विवाह मामले में दोनों साध्वियों का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाया गया। हरियाणा के चरखी दादरी के श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर प्रकरण में सोमवार को दिल्ली में दोनों साध्वियों का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाया गया। जल्द ही इसके परिणाम आ जाएंगे। पुलिस हर लिहाज से जल्द से जल्द इस मामले में तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को नई दिल्ली में सीबीआई की क्राइम फोरेंसिक साइंस लैब में श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर दादरी की दोनों साध्वियों का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाया गया है। इससे पहले इस मामले में पुलिस, बाल संरक्षण अधिकारी टीम दोनों पक्षों से पूछताछ कर चुके हैं।
टेस्ट के लिए पुलिस ने चरखी दादरी कोर्ट से शनिवार को ही इस संबंध में अनुमति ले ली थी। जिसके आधार पर यह टेस्ट करवाया गया है।
चर्चित मामले पर हर किसी की नजर
शहर के इस चर्चित मामले पर हर किसी की नजर लगी है। शहर के लोगों की माने तो सच्चाई जानने के लिए इस मामले में दिलचस्पी रखने वाले उत्सुक हैं कि वास्तव में सच्चाई क्या है। शहर में साध्वी की छवि समाज सेवी के रूप में देखी जाती है।
समलैंगिक विवाह और किशोरी के उत्पीड़न जैसी खबर आने के बाद यह मामला और श्रीकृष्ण प्रणामी आश्रम सुर्खियों में आ गया था। इस मामले की जांच कर रहे पुलिस उप अधीक्षक अमित भाटिया ने बताया कि सोमवार को दिल्ली स्थित सीबीआई की फोरेसिंक लैब में दोनों साध्वियों का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाया गया है।
उम्मीद है जल्द ही इस टेस्ट की रिपोर्ट आ जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। हर हाल में दूध का दूध और पानी का पानी किया जाएगा। उधर, साध्वी का कहना है कि कोई भी जांच हो वे निर्दोष हैं। आश्रम में आज तक कोई गलत काम नहीं हुआ। आश्रम में धार्मिक आयोजन होते हैं। समाज सेवा के रूप में वह काम करती रही हैं। उनको भरोसा है वह जांच में निर्दोष साबित होंगी।