फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Scoda Driver Arrest who Hit Young Girl

युवती को कुचलने वाला स्कोडा समेत काबू

Tue, 15 Apr 2014 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 15 Apr 2014 08:52 AM IST
विज्ञापन
Scoda Driver Arrest who Hit Young Girl
आईएएस की कोचिंग लेकर घर लौट रही एक्टिवा सवार युवती को स्कोडा चालक छात्र ने कुचला था। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आरोपी छात्र सत्यजोत को सेक्टर-49 से स्कोडा गाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी छात्र मोहाली स्थित इंडो ग्लोबल कालेज में कोर्स कर रहा है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने सत्यजोत को पकड़ने के बाद उसका चार दिन बाद मेडिकल करवाया। मेडिकल केदौरान पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला। जबकि, चश्मदीद चौकीदार का कहना था कि गाड़ी चालक नशे की हालत में था।
विज्ञापन


हादसे के बाद गया परिजनों के पास
एक्टिवा सवार सुजाता को टक्कर मारने के बाद मोहाली सेक्टर-70 निवासी सत्यजोत अपने माता-पिता के पास आनंदपुर साहिब चला गया था। आरोपी युवक ने हादसे के बारे में परिजनों को नहीं बताया और वह लोकसभा चुनाव के प्रचार में लग गया था। सोमवार को पुलिस को सत्यजोत की सेक्टर-49 में आने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 मीटर तक घसीटते ले गया था युवती को
मोहाली दस फेस निवासी सुजाता शुक्रवार रात आईएएस की कोचिंग लेकर एक्टिवा से घर जा रही थी। सेक्टर-49 की एसबीआई सोसाइटी के सामने तेज रफ्तार स्कोडा कार ने युवक को एक्टिवा को टक्कर मार दी थी।


स्कोडा चालक एक्टिवा को बीस मीटर तक घसीटते हुए ले गया था और आगे जाकर गाड़ी समेत भाग गया था। सोसाइटी के चौकीदार विष्णु ने मामले की जानकारी देकर गाड़ी के नंबर के बारे में पुलिस को बताया था। सुजाता के पिता पवन ने बताया बेटी आईएएस बनना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed