{"_id":"43891b3e9552716ce9a92a42d6ba98dd","slug":"school-girl-crushed-by-van-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल वैन के नीचे आकर बच्ची की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल वैन के नीचे आकर बच्ची की मौत
ब्यूरो/अमरउजाला, जीरकपुर
Updated Wed, 29 Jul 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
के-एरिया स्थित केंद्रीय विद्यालय में एलकेजी की चार वर्षीय बच्ची की घर छोड़ने गई स्कूल वैन के नीचे आने से मौत हो गई। हादसा वैन को रिवर्स करते समय हुआ। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ढकोली पुलिस चौकी इंचार्ज परमजीत सिंह ने बताया कि घटना सोमवार की है। स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूल वैन शक्ति एन्क्लेव निवासी कुलविंद्र सिंह की बेटी चेतना को घर छोड़ने गई थी।
विज्ञापन
वैन से उतर कर सभी बच्चे घर चले गए, लेकिन चेतना वैन को रिवर्स करते समय उसके टायर के नीचे आकर गंभीर रूप में घायल हो गई।
उसको डेराबस्सी के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों की टीम ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वैन चालक श्यामलाल पुत्र राज किशोर निवासी बलटाना के खिलाफ केस दर्ज करलिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन