फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sant rampal partner daughter open her mouth in police investigation

'बेबी' का खुला सच, बचाने चली थी रामपाल को

Mon, 08 Dec 2014 11:03 AM IST
राजेश सैनी/अमर उजाला, हिसार
राजेश सैनी/अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 08 Dec 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
sant rampal partner daughter open her mouth in police investigation

सतलोक आश्रम के मुखी रामपाल की अनुयायी एवं राजदार बलजीत की बेटी बबीता उर्फ बेबी ने संत को बचाने के लिए अहम सुबूत जला दिए थे। पुलिस रिमांड में बबीता ने इस बात को कबूला है। पुलिस की मानें तो जब रामपाल और उसके प्रबंधकों को यह पता चल गया था कि अब वे किसी भी हालात में पुलिस के शिकंजे से नहीं बच पाएंगे तो उन्होंने पहले ही कंप्यूटर्स से हार्ड डिस्क निकाली और उन्हें आग लगा दी।

विज्ञापन


इतना ही नहीं पुलिस की मानें तो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई डीवीआर की रिकॉर्डिंग और जरूरी कागजात भी बबीता ने ही नष्ट करवा दिए। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि आश्रम में भारी मात्रा में नकदी थी, जिसे भी जलाया गया था। हालांकि इस बारे अभी बबीता से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जो रिकॉर्ड बबीता ने जलाए थे, वे काफी अहम हो सकते थे। इन सबूतों के आधार पर पुलिस सभी अभियुक्तों पर आरोप तय कर सकती थी। इसके अलावा इन सुबूतों के आधार पर रामपाल और उसके खास राजदारों पर कुछ और संगीन धाराएं लगाई जा सकती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन अरेस्ट वाले दिन ही जला दिए थे सबूत

sant rampal partner daughter open her mouth in police investigation

पुलिस का कहना है कि बबीता ने पूछताछ में बताया है कि 19 नवंबर को जिस दिन ऑपरेशन अरेस्ट शुरू हुआ था और पुलिस व अनुयायियों में हिंसक झड़प हुई थी, रामपाल को उसी दिन गिरफ्तारी का अंदेशा हो गया था।

बबीता ने पुलिस को बताया है कि रामपाल के कहने पर उसने उसी रात सभी कंप्यूटर्स से हार्ड डिस्क और डीवीआर की रिकॉर्डिंग भी निकलवा ली। इन सभी को एक जगह एकत्रित कर जला दिया गया।

रामपाल के बेटे वीरेंद्र और बलजीत से भी पूछताछ

sant rampal partner daughter open her mouth in police investigation

रिमांड के दौरान पुलिस रामपाल के बेटे वीरेंद्र उर्फ विजेंद्र और बलजीत से पूछताछ कर रही है। पुलिस की मानें तो रामपाल के बाद बलजीत सर्वेसर्वा था। उसे फाइनेंस के बारे में सब पता था। रुपये कहां और किस बिजनेस में लगाए जा रहे हैं, कहां से रुपये आ रहे हैं और कहां निवेश किए जा रहे हैं, यह सब बलजीत के कहने पर ही होता था।

इसके अलावा पुलिस रामपाल के बेटे से कमांडो के बारे में पूछताछ कर रही है। आखिर रामपाल की सुरक्षा में लगे इतने कमांडो वे कैसे तैयार करते थे। हथियार उन्हें कैसे और कहां से उपलब्ध करवाए जाते थे। पुलिस की मानें तो बलजीत और वीरेंद्र इन सभी सवालों का खुलकर जवाब नहीं दे रहे हैं।

वर्जन
बबीता ने हार्ड डिस्क और अहम सुबूत जला दिए थे। पुलिस बबीता, उसके पिता बलजीत और रामपाल सहित अन्य सभी से गहनता से पूछताछ कर रही है।
: राजबीर सैनी, बरवाला डीएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed