{"_id":"4cd08bb47846eb053734c5a1d4e2cd9d","slug":"sansational-truth-about-wife-inlaws-shocked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई बहु के बारे में कुछ ऐसा पता चला, सबके होश फाख्ता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नई बहु के बारे में कुछ ऐसा पता चला, सबके होश फाख्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Fri, 05 Jun 2015 06:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में 15 दिन पहले नई बहु आई थी। घरवाले खुशी मना रहे थे, लेकिन इसी बीच बहु के बारे में कुछ ऐसा पता चला कि सभी के होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन
बहु छह माह से गर्भवती थी, गांव के ही उसके प्रेमी ने उससे दुष्कर्म किया था। मामला, पंजाब के अमृतसर का है। पुलिस ने प्रेमी व उसके एक साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय नवविवाहिता ने पुलिस को बताया कि जुगराज सिंह निवासी गांव कावे के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। जुगराज सिंह ने उसके साथ शादी का वायदा कर दुष्कर्म किया। जब उसने शादी करने के लिए कहा तो अपने साथी राणा के साथ मिल कर उसे धमकाया।
विज्ञापन
इसके बाद उसके परिजनों ने उसकी शादी कहीं और कर दी। शादी के बाद उसे पता चला कि वह गर्भवती हो गई है, ससुराल वालों से भी ये राज छिप नहीं पाया।
डीएसपी राजासांसी गुरनाम सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर उसके प्रेमी सहित दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है।