फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sangrur accident, 2 cars crashed, 3 killed

संगरूर में दर्दनाक हादसा, दो कारें टकराईं, 3 की मौत

Sun, 07 Jun 2015 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब) Updated Sun, 07 Jun 2015 09:44 PM IST
विज्ञापन
sangrur accident, 2 cars crashed, 3 killed

गांव घराचों के पास शनिवार की रात दो कारें आपस में टकराने के बाद पेड़ों से जा टकराईं। इससे एक व्यक्ति सहित दो नौजवानों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मानसा जिले के गांव भम्मा खुर्द निवासी केवल सिंह (35) अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर और पुत्र गुरफतेह सिंह के साथ पटियाला के पास स्थित गुरुद्वारा परमेश्वर द्वार में आयोजित धार्मिक समागम में हिस्सा लेने के लिए अपने गांव से चला था। सुनाम में आकर उन्होंने इंडिका कार किराये पर ली, जिसे गुरप्रीत सिंह निवासी सुनाम चला रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान गांव घराचों के पास एक जेन कार जिसमें तलवंडी साबो के रहने वाले पांच नौजवान सुनील कुमार, सुरेश कुमार, चांद राम, लवप्रीत सिंह और बिक्रमजीत सिंह सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेन कार ने इंडिका कार को ओवरटेक करने की कोशिश की तो अचानक सामने से कोई अन्य वाहन आ गया। इससे दोनों कारें बेकाबू होकर खतानों में दरख्तों से जा टकराईं।

हादसे में इंडिका कार सवार केवल सिंह, जेन कार में सवार सुरेश कुमार और चांद राम की मौत हो गई। बाकी कार सवार लोग जख्मी हो गए।

घायलों में गुरप्रीत कौर तथा उसके बेटे की हालत गंभीर होने की वजह से पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल कराया गया। मृतकों के शव सुनाम अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखे गए हैं। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज करके  कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed