फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sand mafia kidnapped and beat up mining department JE in Firozpur

Punjab News: फिरोजपुर में रेत माफिया की गुंडागर्दी, खनन विभाग के JE को अगवा कर पीटा

Wed, 06 Dec 2023 10:03 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Dec 2023 10:03 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपी बब्बू सिंह निवासी गांव चक्क रूम वाला, गुरमेज सिंह निवासी छोटा फलियांवाला समेत नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, बब्बू और गुरमेज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Sand mafia kidnapped and beat up mining department JE in Firozpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में खनन विभाग के जेई को अगवा कर पीटने का मामला सामने आया है। थाना सिटी पुलिस ने पीड़ित जेई के बयान पर नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रेत माफिया ने वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन

 
कैलाश ढाका निवासी पन्नीवाला मोटा थाना ओड़ा जिला सिरसा ने बताया कि वह खनन विभाग में जेई कम इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। चार दिसंबर को वह अपनी बाइक से गांव जंडवाला में नहर के खाल के काम की जांच करने जा रहा था। दोपहर करीब 11:30 बजे श्री मुक्तसर साहिब रोड पर गांव चक्क सैदोका के निकट लिंक रोड पर रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर आती दिखाई दी।
विज्ञापन


उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब उन्होंने रोकने की कोशिश की तो गांव रूम वाला निवासी चालक बब्बी ने स्पीड बढ़ा दी। ट्रॉली चालक ने उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की। जब उन्होंने फोन से चालक का वीडियो बनाना शुरू किया तो ट्रॉली चालक बब्बी ने फोन कर अपने एक और साथी को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव फलियांवाला स्थित सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें बाइक से टक्कर मारी। ट्रैक्टर चालक बब्बी रेत से भरी ट्राली को गांव छोटा फलियांवाला ले गया और एक नोहरे में वाहन को खड़ा कर गेट को ताला लगा दिया। वह वहां पहुंचे तो घर में बब्बी व गुरमेज सिंह के साथ मौजूद सात अज्ञात आरोपियों ने पिटाई शुरू कर दी। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं।


सभी हमलावर उन्हें अगवा कर एक घर में ले गए। उसका मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट किया। इतने में जेई का साथी वहां पहुंचा जो उसे छुड़वाकर ले गया। पुलिस ने आरोपी बब्बू सिंह निवासी गांव चक्क रूम वाला, गुरमेज सिंह निवासी छोटा फलियांवाला समेत नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, बब्बू और गुरमेज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed