{"_id":"63d577a8806b1c335d4efb7e","slug":"sacrilege-case-should-be-investigated-by-cbi-in-ram-rahim-case-high-court-seeks-answer-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: राम रहीम के बेअदबी मामले की सीबीआई से हो जांच, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: राम रहीम के बेअदबी मामले की सीबीआई से हो जांच, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
Sun, 29 Jan 2023 12:59 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 29 Jan 2023 12:59 AM IST
सार
पंजाब सरकार और सीबीआई को 24 फरवरी तक जवाब दाखिल करना होगा। राम रहीम ने मामले में जांच एसआईटी के बजाय सीबीआई से करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
राम रहीम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेअदबी मामले की जांच पंजाब पुलिस की एसआईटी के बजाय सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर दाखिल राम रहीम की याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और सीबीआई को 24 फरवरी तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने पिछली सुनवाई पर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की याचिका पर जवाब दाखिल करते हुए बताया था कि पंजाब सरकार ने सीबीआई जांच का आदेश वापस लेते हुए विधानसभा में एसआईटी जांच का प्रस्ताव पास किया था।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने इस पर अपनी मुहर लगा दी थी। सरकार ने कहा था कि इस प्रकार अब फिर से इस मांग को लेकर याचिका दाखिल करना कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है। पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट से अपील की थी कि राम रहीम की याचिका को खारिज किया जाए ।
विज्ञापन
यह थी राम रहीम की दलीलें
राम रहीम ने बताया कि इस मामले को गंभीर मानते हुए पंजाब सरकार ने 2015 में एसआईटी को जांच सौंपी थी। बाद में इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। इसके बाद भाजपा-अकाली सरकार बदली तो कांग्रेस ने विधानसभा में प्रस्ताव लाकर सीबीआई से जांच वापस ले ली गई।
राम रहीम ने कहा कि एक आरोपी के बयान के आधार पर याची को जांच में शामिल करने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिए गए। हाईकोर्ट के दखल के बाद पंजाब पुलिस को सुनारिया जेल से ही पूछताछ में शामिल किया गया। राम रहीम ने कहा कि उसे इस मामले में फंसाया जा रहा है। इस मामले में सीबीआई जांच जरूरी है।