{"_id":"5749ea4c4f1c1b544b690fcf","slug":"ruthless-mother-had-fired-hot-knife-to-six-year-old-daughter-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने छह साल की बच्ची को चाकू गर्म कर दागा, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां ने छह साल की बच्ची को चाकू गर्म कर दागा, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 29 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
महिला गिरफ्तार
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी ही छह साल की बेटी को गर्म चाकू से जलाने के आरोप में बच्ची की मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला की पहचान राम दरबार निवासी संतोष देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार को संतोष देवी ने अपनी छह साल की बेटी को चाकू गर्म कर दोनों हाथों में कई जगह दागा था।
विज्ञापन
मामला अगले दिन सामने आया था, जब पड़ोसी ने चिल्ड्रेन राइट कमीशन में फोन कर घटना की जानकारी दी थी। महिला केअनुसार उसकी बेटी अपने भाई जैसे जूते दिलाने की जिद कर रही थी, इसके बाद गुस्से में आकर महिला ने चाकू से दाग दिया।
विज्ञापन
चाइल्ड राइट कमीशन के अधिकारियों ने स्कूल ाकर लड़की से सारी बात पूछी। जिसके बाद कमीशन ने सेक्टर 31 पुलिस स्टेशन में आरोपी मां केखिलाफ केस दर्ज करवाया था। शनिवार को पुलिस ने संतोष देवी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में महिला को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन