{"_id":"633404271de03c3f8f749a82","slug":"rs-5-64-lakh-rupees-and-activa-looted-in-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: दिनदहाड़े 5.64 लाख रुपये और एक्टिवा लूटी, पिस्तौल दिखा वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar News: दिनदहाड़े 5.64 लाख रुपये और एक्टिवा लूटी, पिस्तौल दिखा वारदात को दिया अंजाम
Wed, 28 Sep 2022 01:54 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:54 PM IST
सार
सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। थाना नंबर-3 के प्रभारी कमलजीत ने बताया कि जांच की जा रही है। पूरे घटनाक्रम में राकेश कुमार की भूमिका की भी जांच की जा रही है क्योंकि वह पहले भी मनी अरोड़ा के पैसे बैंक में जमा करवाने आता था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के दमोरिया पुल के पास बुधवार सुबह 10:45 बजे के करीब घर से पड़ोसी के पैसे बैंक में जमा करवाने निकले एक व्यक्ति से पिस्तौल के दम पर 5.64 लाख रुपये और एक्टिवा लूट ली गई। गंगा मिल के मालिक मनी अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने अपने पड़ोसी राकेश कुमार को 5.64 लाख रुपये बैंक में जमा करवाने को दिया था। राकेश कुमार का 11:30 बजे के करीब फोन आया कि जब वह दोमोरिया पुल के पास पहुंचा तो वहां पर कुछ युवकों ने उसे घेरकर पैसे और एक्टिवा लूट ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बाप बना हैवान: नाबालिग बहनें बोलीं- मुंह में कपड़ा ठूंस पिता करता है दुष्कर्म, जबरन शराब व सिगरेट भी पिलाता है
विज्ञापन
मामले के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना है। सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। थाना नंबर-3 के प्रभारी कमलजीत ने बताया कि जांच की जा रही है। पूरे घटनाक्रम में राकेश कुमार की भूमिका की भी जांच की जा रही है क्योंकि वह पहले भी मनी अरोड़ा के पैसे बैंक में जमा करवाने आता था। महानगर में क्राइम की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। लुटेरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि अब उन्हें पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- खुशखबरी: सात साल बाद 7471 पदों पर निकली TGT की भर्ती, HTET पास करने वालों को मिलेगा मौका